गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत वितरण

झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महानगर महिला शाखा द्वारा आज गंगा दशहरा के पावन अवसर पर झांसी के सबसे व्यस्ततम चौराहे, इलाइट चौराहे पर शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।।
यह कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीमती राम निरंजन जी, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी तथा सदर विधायक पत्नी श्रीमती सुनीता शर्मा जी प्रदेश आईटी चेयरमैन इं मुकेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष बृज बिहारी सोनी महामंत्री अतुल अग्रवाल किलपन मंडल मंत्री श्री राघव वर्मा, मनोज रेजा राजेन्द्र शर्मा तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्पणा द्विवेदी ने व्यापारियों के महान नेता भामाशाह जी तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व श्याम बिहारी मिश्रा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने बताया कि आज का दिन बहुत विशेष है। आज गंगा दशहरा विश्व पर्यावरण दिवस के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी का जन्म दिवस भी है जिनकी वजह से हमारा उत्तर प्रदेश दिनों दिन प्रगति के पथ पर अग्रसर है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा राजा भगीरथ के कठोर तपस्या करने के बाद स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने का महत्व और बढ़ जाता है। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है।।
एम एल सी श्रीमति रमा निरंजन जी ने महानगर महिला मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम की बेहद सराहना की और कहा कि पिछले 6 वर्षों से लगातार इस सेवा कार्य को अंजाम दे रही महानगर महिला मंडल बधाई की पात्र है।श्रीमती सुनीता शर्मा जी ने कहा कि करीब 2500 लोगों ने इस भीषण गर्मी में ठंडा मीठा शरबत पीकर राहत की सांस ली, इस पुण्य कार्य के लिए महिला मंडल को बधाई।
विश्व पर्यावरण दिवस के तहत आज सभी अतिथियों को, वरिष्ठ नागरिकों तथा सदस्यों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में महिला मंडल से रजनी गुप्ता, अर्पणा द्विवेदी निधि नगरिया शशि सराओगी दिव्या गुप्ता ममता अग्रवाल नेहा झा मधु अग्रवाल डॉ अभिलाषा सेहरा, कुसुम साहू, पल्लवी चतुर्वेदी अर्पणा द्विवेदी, रश्मि महेंद्रु, सीमा तिवारी, कल्पना गुप्ता अलका मित्तल नीतू अंजलि इत्यादि मौजूद रहे ।।
कार्यक्रम के अंत में महानगर अध्यक्ष बृजबिहारी सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
No Previous Comments found.