LANGUAGE

ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैनिकों और उनके परिवारों के लिए विशेष योजना,स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में इलाज पर मिलेगी 15% की छूट

झांसी: झाँसी स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत विकसित एजल स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में एक विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता की कड़ी में सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को समर्पित है।इस अभियान की शुरुआत झाँसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर महापौर बिहारी लाल आर्य, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश, सेना के ब्रिगेडियर अमित सरीन एवं मिलिट्री हॉस्पिटल झाँसी कैंट के कमांडेंट कर्नल निखिल सचदेवा भी उपस्थित रहे।
इस विशेष योजना के अंतर्गत एंजल स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में सेवाएं ले रहे सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को सभी चिकित्सा सेवाओं पर 15% की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।सांसद अनुराग शर्मा ने इस पहल को राष्ट्रवाद और सेवा भावना की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान ऑपरेशन सिंदूर के बाद राष्ट्र की सेवा में समर्पित सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक अद्भुत प्रयास है।
उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा झाँसी में बुंदेलखंड के प्रथम पीपीपी मॉडल आधारित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया था, जिसमें 200 बेड्स, 50 बेड आईसीयू, अत्याधुनिक पैथोलॉजी, एक्स रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन की सुविधाएं एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ओपीडी सेवाएं उपलब्ध हैं।अस्पताल में 50% तक की छूट पर दवाएं एवं कम दरों पर भर्ती एवं उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। ASCH रेट्स पर सभी प्रकार के पैथोलॉजिकल टेस्ट किए जा रहे हैं। सांसद ने झाँसी वासियों से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं।एजल स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल, राष्ट्र सेवा को समर्पित इस अभियान के माध्यम से झाँसी वासियों के स्वास्थ्य और सम्मान दोनों का संरक्षण कर रहा है।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.