संरक्षित रेल संचालन में परिवार की भूमिका और गुणवत्तापूर्ण विश्राम के महत्व पर लोको पायलट परिवार संगोष्ठी का

झांसी। आज उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल अंतर्गत वर्कशॉप ऑडिटोरियम में लोको पायलट एवं उनके परिवारजनों के लिए एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य रेल परिचालन की सुरक्षा में लोको पायलट के परिवार की भूमिका को रेखांकित करना तथा ड्यूटी के पूर्व गुणवत्तापूर्ण विश्राम (Quality Rest) के महत्व को समझाना था।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ नंदीश शुक्ल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परि.), झाँसी द्वारा शिवम श्रीवास्तव, वरि. मंडल विद्युत इंजीनियर (परि.), झॉसी, गिरीश कंचन, वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी, झॉसी,  अनिरूद्ध कुमार शुक्ला, सहा. मंडल विद्युत इंजीनियर (परि.), झॉसी,  ए. के मिश्रा, सहा. मंडल संरक्षा अधिकारी, झॉसी एवं  अभय तिवारी, सहा. मंडल परिचालन अधिकारी, झॉसी की उपस्थिति में किया गया।
 
अपर मंडल रेल प्रबंधक (परि.), झाँसी ने अपने संबोधन में उल्लेख किया कि, लोको पायलट की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनका मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य सीधे तौर पर ट्रेन संरक्षा से जुड़ा होता है, जब लोको पायलट को अपने परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलता है और उन्हें ड्यूटी के पहले पर्याप्त एवं निर्बाध विश्राम (Undisturbed Rest) प्राप्त होता है, तो वे अधिक सजगता एवं दक्षता के साथ कार्य कर पाते हैं।
 
संगोष्ठी के दौरान नुक्कड़ नाटिका एवं हास्य क्षणिकाओं के माध्यम से परिवार के सदस्यों को समझाया गया कि घरेलू शांति, समझदारी और सहयोगपूर्ण वातावरण लोको पायलट के विश्राम की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं, जिससे वे तनावमुक्त रहकर सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित करते हैं। कार्यक्रम में लोको पायलटों और उनके परिजनों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जाना गया तथा रेलवे द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही, विश्राम के दौरान मोबाइल, टीवी अथवा अन्य व्यवधानों से बचने की अपील भी की गई।
 
संगोष्ठी के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया कि लोको पायलट का परिवार यदि सहयोगी और जागरूक हो, तो वह भी अप्रत्यक्ष रूप से रेल संरक्षा का अहम हिस्सा बन जाता है। कार्यक्रम में रनिंग कर्मचारियों के 05 वर्ष से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों हेतु ड्राईंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 
कार्यकम का सफल संचालन  एम के एस कुशवाह, मुख्य लोको निरीक्षक (मु.), झॉसी के निर्देशन में श्री सुभाष बाबू खत्री, मुख्य ट्रेन लिपिक, झॉसी एवं श्री रजनीश श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा क्विज प्रतियोगिता में श्री संचित अग्रवाल, लोको पायलट गुड्स द्वारा उल्लेखनीय तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। कार्यकम के सफल आयोजन हेतु  आर एस शुक्ला, वरि. कू नियंत्रक, झॉसी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.