जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

झांसी : संचारी रोगों एवं मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु जनपद में चलाये जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में टी०बी० के मरीजों पर आशाओं के माध्यम से विशेष ध्यान देने हेतु घर-घर जाकर चिन्हित करते हुये समुचित इलाज कराये जाने का जोर दिया गया। रैली में नगर निगम झांसी की कूड़ा उठाने वाली गाडियां, फॉगिंग वाहन तथा मलेरिया विभाग के कर्मचारी स्लोगन तख्तियां लेकर सम्मिलित हुये। वाहन रैली के पश्चात जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० सुधाकर पाण्डेय ने बताया कि दिनांक 01 जुलाई से 31 जुलाई, 2025 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई, 2025 तक आशा द्वारा घर-घर जाकर दस्तक अभियान चलाया जायेगा। दस्तक अभियान में बुखार के रोगियों की सूची, आई०एल०आई० मरीजों की सूची, टी०बी० के संदिग्धों की सूची, कुष्ठ रोगियों की सूची तथा कुपोषित बच्चों की सूची फ्रंट लाईन वर्कर्स आशा एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा ई-कवच पोर्टल पर डिजिटली अपलोड की जायेगी, साथ ही डायरिया रोको अभियान के अन्तर्गत दस्त नियंत्रण हेतु आशाओं द्वारा जानकारी दी जायेगी। नोडल अधिकारी डा० उत्सव राज ने संचारी रोगों से बचाव हेतु समस्त संबंधित विभागों को सक्रिय रूप भागीदारी कर अभियान को सफल बनाने जाने हेतु बताया कि वर्ष 2021 में झांसी में डेंगू के 1124 केस पाये गये थे जिसमें निरन्तर गिरावट दर्ज हो रही है एवं वर्तमान में 2025 में अभी तक 13 डेंगू केस पाये गये हैं। संचारी रोगों में निरस्तर गिरावट का मुख्य कारण विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के द्वारा 12 विभागों की सम्मिलित गतिविधियां है जिसके अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं झाड़ी कटाई का कार्य पंचायतीराज विभाग, नगर क्षेत्र में नगर निगम एवं नगर पालिका, नगर पंचायत, सूकर पालकों का संवेदीकरण का कार्य पशुपालन विभाग, चूहा-छछूदर आदि कृंतक से बचाव का कार्य कृषि विभाग, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का कार्य जल संस्थान द्वारा, अति कुपोषित बच्चों के चिन्हीकरण का कार्य आगंनवाड़ियो कार्यकत्रियों द्वारा, स्कूली बच्चों के माध्यम से जागरूकता रैली का कार्य शिक्षा विभाग द्वारा किया जायेगा, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सड़े-गले फलों की बिक्री रोकने तथा खुले में बिकने वाले फलों के जूस एवं अन्य खाद्य पदार्थों का सैम्पल लेने हेतु सवल दल के द्वारा अभियान चलाया जायेगा तथा अभियान, की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार सूचना विभाग द्वारा किया जाना है साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान कार्यक्रम के नोडल होंगे जो सभी गतिविधियों को संचालित करेंगे। मलेरिया विभाग के कर्मचारियों द्वारा मच्छरों का घनत्व निकाला जायेगा तथा मच्छरों के सामान्य से अधिक प्रजनन क्षेत्रों की सूची अन्तर्विभागीय सहयोग से मच्छर नियंत्रण गतिविधियां सम्पादित करने हेतु नगर विकास, ग्रामीण विकास, पचांयती राज इत्यादि को उपलब्ध कराते हुये समुचित वेक्टर नियंत्रण कार्य किये जायेंगे। डा० विजयश्री शुक्ला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
इस अवसर पर ए.सी.एम.ओ. डा. आर.एस. भदौरिया, डा. एन. के. जैन, डा० रविशंकर, डी.एस.ओ. डा. रमाकान्त स्वर्णकार, डिप्टी सी.एम.ओ. डा० महेन्द्र कुमार, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/जिला मलेरिया अधिकारी डा. उत्सव राज, डा० अनुराधा राजपूत इपिडेमियोलॉजिस्ट, जयप्रकाश एस. एम. आई, मलेरिया निरीक्षक ज्ञानेन्द्र गौतम, रविन्द्र कुमार, कार्तिक आर्य, गौरव चतुर्वेदी, सोनालिका वमा, अमर सिंह, नगरीय क्षेत्र की आशाओं, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि सहित कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर अंकित साहू
No Previous Comments found.