जिला व शहर कांग्रेस का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

 
झांसी: आज जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य  पदग्रहण एवं संकल्प समारोह श्रीलक्ष्मी गार्डन में पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 
       समारोह के विशिष्ट अतिथि   पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ , पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास " डमडम महाराज एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव  डॉ. सुधांशु त्रिपाठी रहें।
     समारोह में मुख्य अतिथि ने जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत पदाधिकारियों को  पार्टी की नीतियों और विचारधारा को निष्ठापूर्वक आगे बढाने की शपथ दिलाई । सभी ने संविधान की रक्षा और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
      इस मौके पर मुख्य अतिथि बृजलाल खाबरी ने कहा कि जिन पदाधिकारियों ने आज पद की शपथ ली है उनकी जिम्मेदारी हो गई है कि वह संविधान को बचाने की लड़ाई में अपनी भूमिका का निर्वाह कर राहुल गांधी के हाथों मजबूत बनाये। उन्होनें नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किये।
       पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि पार्टी द्वारा संगठन सृजन के माध्यम  से कांग्रेस की एक मजबूत टीम तैयार की जा रही है। जो आने वाले समय में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगी।
       पूर्व राष्ट्रीय सचिव डा. सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में एक वैचारिक आंदोलन खड़ा किया है। वह देश को नफरत की राजनीति से  मुक्त करने की लड़ाई लड़ है।  
       नि. प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
         जिला कोर्डिनेटर मलखान सिंह यादव ने कहाकि सभी पदाधिकारियों को शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुरुप पार्टी की हर स्तर पर सशक्त बनाने का कार्य करें।
          जिला कोर्डिनेटर नरेश कटियार ने कहा कि नव मनोनीत  पदाधिकारी नई ऊर्जा के साथ संगठन को ब्लॉक व बूथ स्तर पर एक मजबूत टीम तैयार करें।
      इस मौके पर देवी सिंह कुशवाहा, इदरीश खान, अभय त्रिपाठी, रामभरोसे पेंटर , हरवंश लाल, हरिशंकर बाल्मीकि,अरविंद कुमार बब्लू, डा. विजय भारद्वाज, एड. वैभव भारत बट्टा, गौरव जैन, राशि साहू, जिला मीडिया प्रभारी अमीर चंद आर्य, रमेश चंद कनकने, आशु ठाकुर, युवराज सिंह यादव,शैलेंद्र वर्मा शीलू, अमित करौसिया, मुन्नी देवी अहिरवार, सोनिया बाल्मीकी, शिप्रा मिश्रा, सुमन अहिरवार,मदीना,राजकुमार यादव,मनीष अहिरवार , सचिन मौर्य व संजीत बालू  आदि मौजूद रहें।
          समारोह का संचालन बलवान सिंह यादव ने किया और अंत में शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.