संगठन को मजबूत करने को शहर कांग्रेस कमेटी ने की शहर क्षेत्र में बैठक

झांसी: सम्पूर्ण देश में चल रहे कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण कार्यक्रम के अर्न्तगत शहर कांग्रेस कमेटी, झांसी ने संगठन को मज़बूत करने के अभियान में अपने अगले चरण में मण्डल संख्या 5 खाती बाबा, मण्डल संख्या 12 प्रेमगंज, तथा मण्डल संख्या 13 आवास विकास में शहर कांग्रेंस कमेटी के शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता तथा कॉआर्डिनेटर अखिलेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में बैठकें सम्पन्न की गयी। कांग्रेेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कमेटियों का गठन किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस जन समस्याओं को उठा कर लगातार संधर्ष करेगी और जन-जन की आवाज़ बनेगी। कोऑडिनेटर अरविन्द शुक्ला ने कहा कि संगठन को बूथ लेबिल तक मजबूती प्रदान करना हमारा लक्ष्य है। जिसके लिये कांग्रेस के जिम्मेदार सदस्य अपनी भूमिका निभा रहे हैं और हम आशा करते हैं कि हम सब जिस लगन के साथ महनत कर रहे हैं उसका फल हमें दिखायी देने लगा है। सभाओं को उपाध्यक्ष अरविन्द बब्लू और मज़हर अली ने भी संबोधित किया। 
इस मौके पर अरशद खान, अखिलेश गुरूदेव, श्रीराम बिलगैंया, विजित कपूर, श्रीमती गीता दुबे, यथार्थ करोठिया, साक्षी साहनी, मजई करौठिया, विवेक गुप्ता, हरि ओम श्रीवास, राजेश सोनकर, प्रवेश सचान, दिनेश कुमार वर्मा, अखिलेश गुरूदेव, शैलेश चतुर्वेदी, अशोक कुमार कौशल, शैलेश चतुर्वेदी, वीरेन्द्र कुमार झा, मोहम्मद आरिफ, ज़हीर, नवाब राईन, पकंज सागर, लियाकत हुसैन, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद रसूल, बशारत अली, अरमान खान, दानिश अहमद, इशहाक, राजकुमार सेन, विवेक गुप्ता, बलराम साहनी, जगमोहन सेन, ममता सेन, वीरेन्द्र अहिरवार, संतोष सोनी, शंभू सेन, माबूद खान, कुलदीप सिह, पंकज सुडैले, संजय कुमार, संजय, आशीष,  ओम ब्रजवासी, एड0 नीरज सनोरिया, बलराम साहनी, राजेन्द्र कटियार, पवन तिवारी, अमित, जगमोहन सेन, अनूप दास, संतोष कुमार सोनी, सोम त्रिवेदी, नरेन्द यादव, जूही दुबे, लखन, शाकिर, पवन तिवारी, जाकिर खान, भैया लाल बरार, रामजी वंशकार के अलावा भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और उन्होंने तन, मन और धन से सम्पर्ण का भाव दोहराते हुए संगठन को मजबूत करने की लिए प्रतिबद्वता व्यक्त की। 
 
रिपोर्टर अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.