झाँसी मंडल के मुरैना स्टेशन पर चला वृहद टिकट जांच अभियान

झांसी।आज झाँसी मंडल के मुरैना स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा की रोकथाम, यात्रियों में अनुशासन की भावना जागृत करने तथा रेल सेवा को अधिक सुव्यवस्थित एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से एक वृहद टिकट जांच अभियान चलाया गया।
 
यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक  दीपक कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान टिकट निरीक्षण दल एवं रेल सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों ने न केवल ट्रेनों में सघन जांच की, बल्कि स्टेशनों के प्रतीक्षालयों, खानपान स्टॉलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी बारीकी से निगरानी रखी।
 
अभियान की व्यापकता का प्रत्यक्ष प्रमाण यह था कि टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने की जागरूकता में वृद्धि हुई है।
 
इस विशेष जांच अभियान के अंतर्गत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने जैसे कृत्यों में लिप्त 137 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹ 75560/- का जुर्माना वसूल कर रेलवे राजस्व में योगदान दिया गया।
 
अभियान की सफलता में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक रामकेश  मीना, रामनरेश मीना, प्रियंक पुरोहित, आर के छारी, अरुण सचान, रविन्द्र जातव, दीपक कुमार, गोविन्द  भदौरिया  तथा रेल सुरक्षा बल के जवानों सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
 
झाँसी मंडल द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुशासित यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए इस प्रकार के टिकट जांच अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया गया है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.