25 जुलाई को बहुत ही रमणीय होगा नौका विहार महोत्सव

झाँसी। महानगर के बड़ा बाजार स्थित प्राचीन देवालय श्री मुरली मनोहर मंदिर में श्री मुरली मनोहर महाराज भक्त मंडल द्वारा 25 जुलाई रविवार को सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक द्वितीय बार नौका विहार महोत्सव होने जा रहा है। यह जानकारी पं लक्ष्मण कृष्ण गोलवलकर एवं पं वसंत विष्णु गोलवलकर ने दी।
मंदिर प्रांगण में गुरुवार को आयोजित हुई प्रेस वार्ता में बताया गया कि पिछले वर्ष पहली बार प्रयास किया गया था, जो अत्यंत रमणीय था। इस वर्ष पिछले वर्ष से भी अच्छा आयोजन करने की तैयारियां चल रही हैं। इसमें मंदिर प्रांगण में ठाकुर जी का नौका विहार कराया जायेगा, भव्य सजावट, रंग बिरंगी लाइटों एवं आकर्षक पुष्पों से मंदिर एवं नौका को सजाया जायेगा, बर्फ की झांकी से शिव परिवार सजाया जायेगा। अतः महानगर की समस्त जनता से आग्रह है कि इस पुण्य पर्व में आकर दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। पं पीयूष रावत द्वारा संचालन किया गया।
इस दौरान संजय अग्रवाल (होजरी), सुनील चौधरी, बालमुकुंद तिवारी, सीताराम यादव, घनश्याम शर्मा, अजय राय, लक्ष्य चक्रवर्ती, तेजस अग्रवाल, दिव्यांशु साहू, सक्षम रायकवार, आशुतोष किल्पन, अनमोल सेठ, रूपम साहू, उदय रायकवार, सुरेंद्र नारायण दीक्षित, संतोष कुशवाहा, सुधांशु सेन, राधे राय, कृष्ण मुरारी राय, राधे राय, विनायक रायकवार, भूपेंद्र रायकवार आदि उपस्थित रहे। हर्षल गोलवलकर एवं वेदांत गोलवलकर ने आभार व्यक्त किया।
No Previous Comments found.