जिझौतिया मंडल एवं जिझीतिया महिला मंडल द्वारा किया गया मेधावी छात्रों का सम्मान

झांसी: आज जिझौतिया मण्डल एवं जिझीतिया महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में पं० संतोष गोस्वामी एवं महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती सुशीला गोस्वामी की अध्यक्षता एवं पं० रवि शर्मा नगर विधायक के मुख्य आतिथ्य व. पं० राहुल रिछारिया के विशिष्ट आतिथ्य में एवं पं० प्रकाश नारायण द्विवेदी एवं पं० शंकर लाल मकडारिया के संरक्षण में मेधावी बच्चों का सम्मान / हरियाली तीज का कार्यकम राजकीय संग्रहालय में सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम भगवान वामनदेव का पूजन कर दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे ब्रहम विभूतियों व अतिथियों का सम्मान कर उनके ओजस्वी विचारों को सुना गया। तदोपरान्त समाज के मेधावी बच्चों अमर मिश्रा, रिद्धि रावत, राघव रावत, अनुप्रिया लिटोरिया, सक्षम पाठक, तेजस्व, शुभ दुबे, सौम्या पुरोहित, अर्पणा दुबे, सोनाक्षी पटैरिया, राधिका चतुर्वेदी, प्रज्ञा चतुर्वेदी, अनन्या त्रिपाठी, निहारिका पटैरिया, सार्थक तिवारी, नमन पाठक, आयुष तिवारी आदि लगभग 50 बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टो एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाली क्वीन प्रतियोगिता भी संपन्न हुईइस कार्यक्रम के अंतर्गत अध्यक्ष पं० संतोष गोस्वामी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों से लडने व जरूरतमंद वृद्ध पुरुषों व महिलाओं को चिकित्सा सहायता व समाज के युवा वर्ग से कर्मकाण्ड शिक्षा, यज्ञोपवित धारण करने का आहवान किया, साथ ही आगामी दिनों में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कैम्प चलाकर बेरोजगारी से लड़ने में सहयोग करने का आहवान किया।
पं० देवेन्द्र रावत में दहेज की समस्याओं से ग्रसित जरूरतमंद बहिन व बेटियों के शादियों में आर्थिक मदद व विवाह योग्य युवकों के नाम व पत्ते की सूची समाज के सभी परिवारों में पहुँचाने का आहवान किया, जिससे आने वाले समय में हर बहिन के हाथ में मेंहदी सज सकें। पं० अनिल रावत ने समाज के जरूरतमंद छात्र व छात्राओं को शिक्षा हेतु आर्थिक मदद देने व युवा संगठन के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया। पं० राजीव पाण्डेय ने संगठन को मजबूती प्रदान करने व सामाजिक कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सभी स्वजातीय बंधुओं व खासकर युवा वर्ग से संगठन से जुडने का आहवान किया।
कार्यक्रम का संचालन पं० राजीव पाण्डेय ने किया। अंत में इं० देवेन्द्र रावत ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पं० संतोष गोस्वामी, देवेन्द्र रावत, अनिल रावत, राजीव पाण्डेय, पीयूष रावत, एच०एन० शर्मा, आशाराम चौबे, नरेन्द्र गोस्वामी, सुधीर त्रिपाठी, राम नारायण शर्मा, सुनील मिश्र, जगदीश तिवारी, श्रीकांत तिवारी, रघुवीर शरण रावत, राजीव त्रिपाठी, अशोक बिलगैयों, डा० गौरव बाजपेई, प्रवीण शर्मा, आलोक चतुर्वेदी, जयप्रकाश तिवारी, महेश गौतम, बृजेन्द्र तिवारी, संतोष लिटौरिया, विनोद चतुर्वेदी, प्रमोद तिवारी, राधेश्याम दुबे, महेश शर्मा, अखिलेश पाण्डेय, के०के० तिवारी, समीर तिवारी, सुरेश सरवरिया, रवि मकडारिया, अश्वनी पुरोहित, अविनाश चौबे, मोहन तिवारी, अरूण द्विवेदी, विनोद रिछारिया, किशोर तिवारी, विष्णू दुबे, संजीव अग्निहोत्री, महेश दीक्षित, अशोक तिवारी, शैलेन्द्र अडजरिया, शशांक रावत, संजीव त्रिपाठी, अरविन्द तिवारी, आशीष पटैरिया, संजय लिटौरिया, रेमेश पाठक, रूचिर गोस्वामी, आलोक शांडिल्य एवं महिला मण्डल की ओर से श्रीमती सुशीला गोस्वामी, प्रियाता रावत ,शोभा त्रिपाठी, सरोज त्रिपाठी, रमा चतुर्वेदी, अलका गौतम, आशा, मनीषा रावत, आराधना शर्मा, नीलम पाण्डेय, इंद्रा, ममता, संगीता अगरिया, प्रभा रावत, विद्योत्तम रावत, इंद्रा तिवारी, रेखा पाण्डेय, सीमा पाण्डेय, भारती शांडिल्य, आकांक्षा रिछारिया, अनिता शर्मा, डा० शशि नायक, शुभ्रा तिवारी, वंदना व्यास, भावना अडजरिया, पुष्पा तिवारी, अलका नायक, सुशीला दुबे, ज्योति पाण्डेय, रेखा त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट अंकित साहू
No Previous Comments found.