"मन की बात" कार्यक्रम एवं संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य अनुप गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज मऊरानीपुर में "मन की बात" कार्यक्रम एवं संगठनात्मक परिचय बैठक का सफल आयोजन किया गया।
 
प्रथम सत्र में होटल साई पैलेस, मऊरानीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक  कार्यक्रम "मन की बात" का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
 
इसके पश्चात होटल काव्या में संगठनात्मक परिचय बैठक आयोजित की गई, जिसमें अनुप गुप्ता  ने जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष मंडल की पूरी टीम एवं मोर्चा अध्यक्षों से संवाद किया।
 
अपने प्रेरणादायक और मार्गदर्शक उद्बोधन में श्री अनुप गुप्ता जी ने कहा:
"भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां व्यक्ति नहीं, विचारधारा और संगठन सर्वोपरि होता है। संगठन को मज़बूत करने के लिए हमें 'अपरिचित को परिचित बनाना, परिचित को मित्र बनाना, मित्र को कार्यकर्ता बनाना, कार्यकर्ता को पदाधिकारी बनाना और पदाधिकारी को नेता बनाना' है। यही हमारी कार्यसंस्कृति है।
 
"आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह केवल सरकार की नहीं, संगठन की भी उपलब्धि है। मोदी जी की सरकार ने भारत को वैश्विक स्तर पर गौरव दिलाया है और आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
 
"कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय करें। खासकर अपनी बूथ कमेटियों को मजबूत बनाएं। बूथ की ताकत ही चुनाव की जीत का आधार होती है। हमें अभी से आने वाले प्रधानी चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर देनी चाहिए। जब बूथ मजबूत होगा तो हर चुनाव में जीत सुनिश्चित होगी।" उन्होंने कहा कि संगठन त्रिस्तरीय चुनाव की लिए मजबूती से काम कर रहा है उसके लिए मंडल से लेकर जिले से लेकर राष्ट्र तक संयोजक बना दिए गए हैं आपको भी इसमें मजबूती से लगना होगा एवं आगे आने वाले चुनाव में जीत हासिल करनी होगी 
 
जिला अध्यक्ष  प्रदीप पटेल ने अपने स्वागत भाषण में कहा "मऊरानीपुर संगठन निरंतर सक्रिय और संगठित रूप से कार्य कर रहा है। सभी मंडल एवं मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन के विभिन्न अभियानों को पूरी निष्ठा और समर्पण से निभा रहे हैं। आज जब संगठन की गतिविधियाँ तेज़ गति से आगे बढ़ रही हैं, तब हम सभी का दायित्व और बढ़ जाता है कि हम बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्य को मजबूती दें।
 
"यह हमारा सौभाग्य है कि आज हमारे बीच प्रदेश के यशस्वी महामंत्री, विधान परिषद सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी श्री अनुप गुप्ता जी उपस्थित हैं, जिनका मार्गदर्शन हमारे लिए ऊर्जा देने वाला है।
"आइए हम सब मिलकर पार्टी के सिद्धांतों और लक्ष्यों को जन-जन तक पहुँचाएं और संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं।"
 
 कार्यक्रम में मंचासीन रहे क्षेत्रीय महामंत्री  राम किशोर साहू,जिला महामंत्री अरुण सिंह ,पूर्व विधायक प्रागी लाल अहिरवार ,क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा प्रशांत द्विवेदी  
 कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री  बद्री प्रसाद त्रिपाठी ने किया
आभार मंडल अध्यक्ष  रोहित सोनी ने किया।
 प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष उदय लोहारी, जिला मंत्री प्रमोद चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी सहजेंद्र सिंह बघेल, सरोज दुबे, दिनेश सिंह परिहार, चंचल कंथारिया, मुकेश पटेल, नेहाल सिंघाई ,कृष्णचंद्र तिवारी, मोनू मौर्य, रविकांत, हरीश सोनी, प्रीति शर्मा द्विवेदी, राजेश बिलटिया, संजय गुप्ता, राम किशोर आर्य, संजीव चतुर्वेदी ,अनुज मिश्रा ,मनीष कोरी ,रंजीत भोजवाल,अनिल राज ,सुधीर जैन बाजा ,वीरेंद्र नायक ,पुष्पेंद्र द्विवेदी ,दिनेश राजपूत,सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.