मध्यस्थ अधिवक्ताओं के बैठने हेतु चैम्बर का शुभारंभ किया

झांसी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं  उच्चतम न्यायालय द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान  01 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक आयोजन किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी द्वारा मध्यस्थ अधिवक्ता के बैठने हेतु चैम्बर का उद्घाटन किया गया जिसमें मध्यस्थ अधिवक्ता और पक्षकारगण सौहार्द पूर्ण वातावरण में बैठकर उपरिउल्लिखित विवादों और मतभेदों का समाधान करेगें तथा लोगों का मध्यस्थता के प्रति रुझान बढेगा जिससे मध्यस्थता के जरिये अपने लम्बे समय से चल रहे वाद को उक्त सुलह समझौते के आधार पर कम से कम समय में निस्तारण करा सकेगे।इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव  शरद कुमार चौधरी, वरिष्ठ लिपिक आदिल जाफरी, मध्यस्थता अधिवक्ता अरविन्द कुमार, मुकेश सिंघल, शब्बीर खॉ, नन्दकिशोर बट्टा, अशोक सक्सैना, पराविधिक स्वंय सेवकगण (पी०एल०वी०) आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अन्त में आदिल जाफरी, वरिष्ठ लिपिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.