गहोई गौरव ने राष्ट्र कवि मैथली शरण गुप्त जी की जयंती पर किया विभूतियों का सम्मान:

झांसी । आज  गहोई गौरव संस्था ने राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्त की जयंती की पूर्व संध्या पर राजकीय संग्रहालय में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार सिंह ( कुलपति केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी) एवं संस्थापक अध्यक्ष  मन मोहन गेडा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का  शुभारंभ किया संस्था अध्यक्ष सुशील गुप्ता क्रेशर  ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया  कार्यक्रम निदेशक राजेश चंद्र गुप्ता एडवोकेट ने अतिथियों को माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया शुभारंभ मे श्री मैथिली शरण गुप्त के जीवन पर एवं उनकी रचनाओं पर प्रकाश डाला गया महिला विंग अध्यक्ष रेनु नगरिया ने राष्ट्र कवि की रचना सुनायी साहित्यिक गोष्ठी मे साहित्य से जुड़ी हुई प्रतिभा डॉ रवींद्र शुक्ल, श्री हर गोविंद कुशवाहा, डॉ उदय त्रिपाठी, डॉ कुसुम गुप्ता, डॉ रवींद्र गुप्ता,  श्री  निहाल चंद्र शिवहरे, श्री पंकज अभिराज, राम प्रकाश हथनौरिया आदि को उनके साहित्य में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्र कवि श्री मैथिली शरण गुप्त जी का हिन्दी साहित्य में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है केवल इन्हें ही राष्ट्रकवि की उपाधि से सम्मानित किया गया है आज तक कोई दूसरा व्यक्ति इस पद से सम्मानित नहीं हुआ है उन्होंने झांसी ही नहीं पूरे देश में हिंदी जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई ।
 
कार्यक्रम में कुंज बिहारी गुप्ता (पूर्व शासकीय अधिवक्ता) राजेंद्र चेलरा, वैदेही शरण सरावगी, राजीव.नगरिया, राम कुमार लोहिया, रवीन्द्र रूसिया. देवेन्द्र गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता, कमलेश सेठ , अमित सेठ सरजी, केडी गुप्ता, जुगल.किशोर सेठ, विवेक सेठ, महेश कनकने, अनुज खैरा, राम गुप्ता, सोहन नगरिया, रानू नीखरा, अभिषेक डेंगरे, संजीव पहारिया, विशाल गुप्ता, सत्यव्रत सरावगी, विवेक गेडा, गोविंद बरसैंया,  अर्चना गुप्ता,  नीता गुप्ता, अनीता गुप्ता, आयुष नगरिया,  अल्का गेडा, श्रद्धा गेडा, शालिनी नीखरा, रीमा गुप्ता, सीमा गुप्ता,  सुनीता कनकने,  रुचि मर, संजना गुप्ता,प्रियंका सरावगी, राजीव अग्रवाल, संजय मल्होत्रा, केदार पहारिया, रामेश्वर प्रसाद मोदी, मुन्ना लाल मिश्रा, सतीश साहनी,विनय व्यास एच  एन  शर्मा, अशोक कुमार  बिलगैया,अनिल कस्तवार, सुनील लोहिया आदि सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राजेश चंद्र गुप्ता एडवोकेट एवं आभार हेमंत खताल,तथा महामंत्री गोपाल मर ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.