वरिष्ठ नागरिक परिसंघ की जिला कार्यकारिणी समिति घोषित

झांसी ।भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध वरिष्ठ नागरिक परिसंघ की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राधेकृष्ण तिवारी (गोरखपुर) द्वारा सर्वसम्मति से बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार झाँसी की जिला कार्यकारिणी समिति घोषित की गई, जिसमें अध्यक्ष मैथिलीशरण मुदगिल,उपाध्यक्ष पवन झाखड़िया,उपाध्यक्ष जे०पी० गोस्वामी,जिला मन्त्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सहमन्त्री वासुदेव , सन्तोष सोनी,कार्यकारी अध्यक्ष आनन्द कुमार सक्सेना,उपाध्यक्ष के०के० गेड़ा, अशोक द्विवेदी,सहमन्त्री मोहन सिंह,जयपाल सिंह,
कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल के अलावा कार्यसमिति सदस्य सतीश गुप्ता, डॉ० प्रमोद सोनी ,नारायण सिंह यादव, जगतराज निरंजन, श् विजय कुमार वर्मा बनाए गए। बैठक में प्रदेश कार्य समिति के पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार रावत, कृष्ण प्रसाद पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द सोनी एड,विजय छत्रसाल, शारदा शंकर सिंह,  राजेन्द्र कुमार वर्मा आदि ने वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा एवं समाज में उनकी गरिमा बनाए रखने हेतु विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन अजय कुमार सक्सेना एड प्रदेश मन्त्री ने एवं आभार सन्तप्रकाश वर्मा प्रदेश महामन्त्री ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.