एक राखी बुंदेलखंड के नाम" महाअभियान की समीक्षा बैठक झांसी में संपन्न

झांसी। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के नेतृत्व में चल रहे ऐतिहासिक अभियान "एक राखी बुंदेलखंड के नाम" की 25वें दिन महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक झांसी के मैथिलीशरण गुप्त पार्क (पुरानी तहसील के पास) में आयोजित की गई। बैठक में झांसी मंडल सहित आसपास के जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जागरूक नागरिक शामिल हुए।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता ने कहा यह आंदोलन अब भावनात्मक ही नहीं, बौद्धिक और सांगठनिक रूप से भी बलशाली हो रहा है।
केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय 'बुंदेलखंडी' ने कहा – “राखियों में बहनों की पुकार, हमें चाहिए अपना राज्य” 'एक राखी बुंदेलखंड के नाम' कोई सामान्य अभियान नहीं, यह बुंदेलखंड की बेटियों की आंखों में वर्षों से पलते सपने का साकार रूप है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभान राय ने बताया हर जिले से पीएम मोदी को जा रही राखियों के पैकेट एकजुट इच्छा शक्ति का प्रतीक है।
राष्ट्रीय मंत्री पुनीत अग्रवाल ने कहा बच्चे और महिलाएं जिस संकल्प से जुड़ी हैं, वह ऐतिहासिक बदलाव का संकेत है।
हम यह मांग किसी कृपा से नहीं, अपने अधिकार के नाते कर रहे हैं। जिस धरती ने रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगना को जन्म दिया, वह अब चुप नहीं बैठेगी। रक्षाबंधन से पहले यह भावनात्मक आंदोलन जनांदोलन की ज्वाला बनकर खड़ा होगा। अब समय आ गया है कि दिल्ली की सत्ता बुंदेलखंड की आवाज़ को सुने – और एक नए राज्य का उद्घोष करे।
केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय 'बुंदेलखंडी' ने भावुक होकर कहा "हर राखी में माँ का संदेश है, हर पत्र में बहनों की पुकार – हमें चाहिए अपना बुंदेलखंड राज्य! बैठक में झांसी महानगर, झांसी ग्रामीण, ललितपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, जालौन आदि जिलों से आए प्रतिनिधियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि रक्षाबंधन तक गांव-गांव, गली-गली में यह संदेश पहुंचेगा।
बैठक का संचालन झांसी महानगर अध्यक्ष दीपक साहू द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम संयोजक लखन कुशवाहा जी रहे।
कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय 'बुंदेलखंडी', राष्ट्रीय संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभान राय,राष्ट्रीय मंत्री पुनीत अग्रवाल , बी के गुप्ता, नीरज स्वामी ,मनोज अग्रवाल,ज्ञानेश्वर कुशवाहा, सत्येन्द्र शर्मा,वीरेन्द्र झा, इस्माइल खान,रहीश खान, देवेन्द्र रॉय,अजीत तिवारी, कृष्णबिहरी तिवारी, रोहित त्रिपाठी,कमलेश परिहार, रोहित परिहार , नीरज तिवारी, संजीव सेन , गोविन्द दास वर्मा समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। समाप्ति पर आभार ज्ञापन पार्षद लखन कुशवाहा जी ने किया।
No Previous Comments found.