झांसी मनस्विनी द्वारा भोलेनाथ का अभिषेक

झांसी। आज मनस्विनी द्वारा चार्ट अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा अध्यक्ष कल्पना सेठ की संयुक्त अध्यक्षता में झोकन बाग मडिया के महादेव मंदिर में भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक किया गया। सभी ने मिलकर भोलेनाथ के अभिषेक में दूध दही घृत शहद शक्कर जल इत्यादि से अभिषेक के पश्चात फूल माला बेलपत्र धतूरा अक्षत सतनाजा भांग भस्म गुलाल वस्त्र इत्यादि से श्रृंगार किया।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता कल्पना सेठ रजनी वर्मा अलका मित्तल रेनू शुक्ला पूर्वा गुप्ता रचना सोनी इत्यादि सभी सदस्य शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में सचिव निधि नगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
No Previous Comments found.