बुंदेलखंड के प्रभारी विधान परिषद सदस्य के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया सुंदरकांड का आयोजन

झांसी: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद रखने वाले ,प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रेरणा पुंज ,सरल स्वभाव के धनी ,ओजस्वी वक्ता भारतीय जनता पार्टी की प्रखर आवाज ,उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री ,बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर झांसी महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना को लेकर गंधीगर का टपरा पर स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस आयोजन में झांसी महानगर अध्यक्ष हेमंत सिंह परिहार ,पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, जिला महामंत्री अमित साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता अमित चिरवारिया,  जिला उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, मंडल महामंत्री तलविंदर सरदार, पार्षद राहुल तिवारी, सिद्धेश दुबे ,महिला मोर्चा महामंत्री ममता लश्करी, गौरव गोस्वामी ,हरिओम मुखरैया, अनिल यादव, संतराम पेंटर, रामकिशन निरंजन, सलिल तिवारी मुदित साहू ,धर्मेंद्र अग्रवाल, प्रदीप शुक्ला ,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे । सभी ने रामराजा सरकार से उनके लिए उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना की।
 
रिपोर्टर अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.