झांसी में रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों से मिलीं बहनें, जुर्म न करने का लिया वचन, जेल प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

झांसी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर, झांसी जिला कारागार में बंद कैदियों से मिलने उनकी बहनें पहुंची। जेल प्रशासन ने इस अवसर पर विशेष इंतजाम किए। बहनों के लिए राखी बांधने की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान, जेल का माहौल भावनात्मक और उल्लासपूर्ण हो गया। शनिवार सुबह से ही, बहनें अपने भाइयों से मिलने के लिए जेल के बाहर कतार में खड़ी थीं। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच, सभी को जेल में प्रवेश की अनुमति करीब 11 बजे दी गई। भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर बहनों ने उनकी सलामती की दुआ की और उनसे दोबारा कोई जुर्म न करने का वचन भी लिया। इस भावुक पल को देखकर कई कैदियों की आंखें नम हो गईं। जेल प्रशासन ने इस पहल की सराहना की, जिससे बंदियों को भी इस पर्व का हिस्सा बनने का अवसर मिला।।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.