कटरा जैन मन्दिर से श्रीजी की भव्य विमान यात्रा निकाली गई , शोभायात्रा में जमकर झूमे श्रद्धालु

झांसी: नगर के कटरा मौहल्ला स्थित अतिशयकारी श्री १००८ पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से श्रीजी की भव्य शोभायात्रा शहर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई। प्रभु भक्ति में भाव विभोर श्रृद्धालुओं ने जमकर भक्ति नृत्य किया। जैन धर्मावलंबियों ने अपने घरों व प्रतिष्ठान के बाहर दिव्य पालकी पर विराजमान श्रीजी की आरती उतारी। भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए कटरा जैन मन्दिर के बाहर भव्य प्रांगण में पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो गई। जहां मुनिश्री अविचलसागरजी महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए मंदिर निर्माण को मोक्ष का मार्ग बताया। इस अवसर पर ध्वजारोहण करने का सौभाग्य सूरजमल जयकुमार जैन बबीना को प्राप्त हुआ। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण पंचायत अध्यक्ष अजित कुमार जैन, उपाध्यक्ष यूथप सर्राफ पिंकी, महामंत्री वरुण जैन, ऑडिटर राजकुमार भण्डारी, बड़ा मन्दिर मंत्री सुनील जैनको, करगुंवा मंत्री संजय सिंघई, प्यावल मंत्री खुशाल जैन ने किया।  दीप प्रज्वलन श्रीमति सुषमा जैन, डॉ प्रमोद जैन, अखिल जैन ने किया। सौधर्म इंद्र के रूप में यश सिंघई, ईशान इंद्र के रूप में विशाल जैन गुदरी, माहेन्द्र इन्द्र के रूप में साकेत जैन, सानतकुमार इंद्र के रूप में सौरभ जैन बैंक ने श्रीजी का मस्तकाभिषेक किया। विश्वशांति की मंगलकामना के साथ शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री राजीव जैन रेल्वे एवं मासूम जैन को प्राप्त हुआ।
मुनिश्री अविचलसागरजी महाराज के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य श्रीमति खुशबू - ऋषभ जैन बबीना को प्राप्त हुआ। शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य श्रीमति संगीता - अजय जैन (बीड़ी वाले),  दीप्ति - नरेश जैन मल्लन, कल्पना - शरद जैन (पापड़), खुशबू - ऋषभ जैन को प्राप्त हुआ। श्रीजी की मंगल आरती करने का सौभाग्य श्रीमति नीरा - डॉ विनय जैन एवं श्रीमति कमल - वीके जैन (पूर्व वनाधिकारी) को प्राप्त हुआ। सम्यकदर्शन फूलमाल - श्रीमति कामिनी - भामाशाह जैन, सम्यकज्ञान फूलमाल - श्रीमति अनीता - रविन्द्र जैन बैंक, सम्यकचारित्र फूलमाल - श्रीमति सारिका - संजय सिंघई, दशलक्षण फूलमाल - श्रीमति मनीषा - मनोज सिंघई को प्राप्त हुई। इस अवसर पर कमलेश जैन रोहित गारमेंट्स, खुशाल जैन, देवेन्द्र जैन LIC, अखिल जैन सोनू, अमित जैन मुहारी, नीलेश जैन, जिनेन्द्र जैन राजहंस, दिनेश जैन डीके, रमेशचंद जैन अछरौनी, अशोक जैन नीम, नेमीचंद्र जैन, अशोक जैन रतनसेल्स, गौरव जैन नीम, दिव्यांश सिंघई, शुभम जैरी, सावन जैन, रोहित जैन, मयंक जैन, जिनेन्द्र सर्राफ, प्रेमचंद जैन बिजली, डॉ विनय जैन, रमेशचंद जैन अछरौनी, ममता जैन, साक्षी जैन, रिया जैन, आस्था जैन, शिप्रा जैन, राखी जैन, इंदु जैन, अर्चना जैन, मैना जैन, पिंकी जैन, चेतना जैन, लता जैन, मंजू जैन, आकृति जैन, निकिता जैन, विशाखा जैन सहित हजारों जैन धर्मावलंबी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ जैन सर्वज्ञ ने एवं आभार खुशाल जैन व देवेन्द्र जैन एलआईसी ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.