बदलते वैश्विक पर्यावरण पर रेलकर्मियों ने रखे अपने विचार

झांसी। आज मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल नेतृत्व एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा.) तथा अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन तथा राजभाषा अधिकारी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में झाँसी मंडल पर राजभाषा पखवाड़ा–2025 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रयोग, प्रोत्साहन एवं कार्य संस्कृति में इसके व्यापक उपयोग को बढ़ावा देना है।
आज मंडल कार्यालय के कार्मिक विभाग सभा कक्ष में भी दो महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम शिफ्ट में हिंदी वाक प्रतियोगिता संपन्न हुई, जिसमें 16 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय, "विश्व का बदलता पर्यावरण, कारण एवं निवारण" था। वहीं द्वितीय शिफ्ट में राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 26 कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता कर अपने ज्ञान एवं अभिव्यक्ति कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
उल्लेखनीय है कि, 14 सितम्बर से मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालयों में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उरई, ग्वालियर एवं ललितपुर स्टेशनों पर राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान, तर्कशक्ति एवं हिंदी अभिव्यक्ति क्षमता का शानदार परिचय दिया। इससे कर्मचारियों में हिंदी भाषा के प्रति आत्मीयता, उत्साह एवं कार्यक्षेत्र में इसके उपयोग की भावना और प्रबल हुई। निर्णायक मंडल में जी.आर. राजपूत, डीएसटी (निर्माण) एवं राजभाषा अधिकारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता आयोजन में श्रीकांत शर्मा, वरिष्ठ अनुवादक एवं राजेश कुमार त्रिपाठी, कार्यालय अधीक्षक, राजभाषा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
No Previous Comments found.