उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

झांसी: आज उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की आवश्यक बैठक जिला भदोही तहसील ज्ञानपुर में प्रदेश अध्यक्ष कमल अग्रवाल उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ अशोक सिंह क्रांति अध्यक्ष उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष एवं कर्मचारी महासंघ एवं राज कर्मचारी महासंघ के त्रिवेणी प्रसाद वरिष्ठ कर्मचारी के साथ संपन्न हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समानता की नीति का पालन किए जाने पर मृतक कर्मचारी अनुकंपा नियुक्ति 1974 नियमावली का संशोधन 2025 में किया गया है जो कर्मचारी विरोधी है जिसमें कर्मचारी समानता नहीं है ऐसी शासनादेश को पुनः संशोधन कर 1974 नियमावली को लागू कराए जाने का निर्णय लिया गया। जिससे कर्मचारियों की  समानता के आधार पर शिक्षक योगिता के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति हो सके साथ ही शासनादेश द्वारा मेट पधारको को 1900 ग्रेड पे दिए जाने के आदेश जारी किए गए थे बाद में शासनादेश द्वारा कहा गया कि वर्तमान में नियुक्तियां मेट के पद पर 1800 में की जाएगी जिसमें कोई समानता का अधिकार नहीं है ऐसे शासनादेशों को उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी विरोध करता है और शासन से मांग करता है कि पूर्व शासनादेश निर्गत कर्मचारी हेतु के अनुसार कार्रवाई की जाए। अंत में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जनपद झांसी का जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार उर्फ राजा मेडिकल कॉलेज एवं रामबाबू विश्वकर्मा जिला मंत्री का दायित्व सोपा गया त्रिवेणी प्रसाद व प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा पद और गोपीनाथ  की शपथ दिलाई गई जिसमें प्रदेश के अनेकों जनपदों से कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित रहे। झांसी जनपद से लखन सिंह चौहान क्रांति उपाध्यक्ष राज कर्मचारी महासंघ राजेंद्र कुमार राजा रामबाबू विश्वकर्मा उपस्थित रहे इसके बाद अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी सुभाष लामा सहित  दिनांक 4 दिसंबर 2025 को जनपद झांसी में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आने सभा की जाने का भी निर्णय लिया गया दिनांक 21.1.2026 को महाराष्ट्र शिर्डी में राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 26.1.2026 तक तक होना सुरक्षित किया गया है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी देना सुरक्षित किए जाने का आवाहन किया गया
 
रिपोर्टर अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.