एशिया पेसिफिक के निर्विरोध अध्यक्ष बने डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव का झांसी में भव्य स्वागत

 
झांसी। सहकारिता के क्षेत्र में एशियाई देशों के एशिया पेसिफिक के निर्विरोध अध्यक्ष बने डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव के झांसी आने पर रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने उन्हें मालाओं से लाद दिया। ढोल नगाड़ों के बीच उनका काफिला उनके सीपरी बाजार स्थित आवास पर पहुंचा, जहां दीपावली जैसा माहौल देखने को मिला। यहां आवास के बाहर समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी चलाई। डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि एशिया में सहकारिता के क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में पिछले 4 साल में बहुत काम किया गया है। भारत सहकारिता के क्षेत्र में मजबूत स्तंभ माना जाता है, इसीलिए संपूर्ण एशियाई देशों ने मिलकर भारत का प्रतिनिधित्व करने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। इसके लिए वे सभी एशियाई देशों के प्रतिनिधियों के आभारी हैं। उन्होंने बताया कि एशिया पेसिफिक के चुनाव में श्रीलंका में अलग-अलग पदों पर मतदान हुआ, लेकिन अध्यक्ष पद पर उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। संपूर्ण एशिया के किसानों की स्थिति सहकारिता के माध्यम से किस तरह से मजबूत हो, हमने इस दिशा में लगातार काम किया है और आगे भी बढ़कर काम करने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.