संपन्न हुई कांग्रेस की वोट चोरी के खिलाफ महारैली की महत्वपूर्ण बैठक
झांसी। आज इलाइट चौराहा स्थित लक्ष्मी गार्डन में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में 14 दिसंबर को आयोजित होने वाली वोट चोरी के खिलाफ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर मुख अतिथि नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि वर्तमान सरकार चुनाव आयोग का गलत उपयोग करके लगातार वोट चोरी कर रही है और उसी वोट चोरी के दम पर अलग अलग राज्यों में अपनी सरकार बना रही है हमारे नेता राहुल गांधी लगातार इस वोट चोरी के खिलाफ एक संघर्षशील लड़ाई लड़ रहे हैं उसी संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए 14 दिसंबर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी एक विशाल महारैली का आयोजन कर रही है जिसमें हम वोट चोरी के खिलाफ आवाज़ उठाकर पूरे देश में इस संघर्षशील लड़ाई में शामिल होने का आह्वान करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा जो SIR की प्रक्रिया चल रही है उससे लोग घबराए नहीं कांग्रेस पार्टी हर एक व्यक्ति के साथ कांधे से कांधा मिलाकर उनके साथ खड़ी है और हमारा एक एक कार्यकर्ता झांसी के हर बूथ तक पहुंच कर बी एल ओ के सहयोग से SIR के फॉर्म भरने में लोगों की मदद करने का काम करेंगे जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया ने कहा कि आज वर्तमान सरकार संविधान को मिटाने का काम कर रही है और SIR के मामले में सरकार ने लोगों के दिलों में भय का माहौल पैदा कर दिया है शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार हम लोग लगातार BLA 2 बनाने का काम कर रहे हैं और 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली वोट चोरी के खिलाफ महारैली में झांसी विधानसभा से ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले जाने का काम करेंगे और अपने नेता राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। उक्त अवसर पर सुधांशु त्रिपाठी राहुल रिछारिया राहुल राय अरविंद कुमार बबलू नावेद खान दीपक शिवहरे बलवान सिंह यादव योगेंद्र सिंह पारीछा मनीराम कुशवाहा इदरीश खान वैभव भारत बट्टा नीता अग्रवाल सरला भदौरिया मुन्नी देवी अहिरवार शंभू सेन अफजाल हुसैन प्रिंस कटियार पंकज मिश्रा अशोक कंसोरिया शैलेश चतुर्वेदी पार्वती चौधरी राजेश रानी स्टेला मसीह रजनी शाक्य गिरिजा शंकर राय एम सी वर्मा सोम त्रिवेदी हरिओम श्रीवास राजकुमार यादव युवराज यादव अशोक कौशल मनोज तिवारी सोहन तिवारी संकल्प अग्रवाल जे के दोहरे सूरज प्रकाश राय अभिषेक यादव उमाकांत शर्मा शिप्रा मिश्रा प्रफुल्ल तिवारी गोलू पाराशर हरि मोहन पटेरिया रामसेवक सेनिया चौधरी वकील मेवा लाल भंडारिया हरि ओम बृजवासी रशीद मंसूरी अतर सिंह बाल्मीकि शिवनारायण सिंह कुशवाहा कृष्णपाल सिंह छोटे राजा शाहरुख खान सुनील खजुरिया कार्तिक पटेरिया इमरान खान पवन तिवारी आदिल खान समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.