फुटबॉल टूर्नामेंट-रेड हाउस ने पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हासिल की जीत
झांसी। क्रिश्चियन इण्टर कॉलेज में इण्टर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत दूसरा मैच रेड हाउस और ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। खेल प्रारंभ होने से पहले कॉलेज के प्रधानाचार्य डब्ल्यू,सी.फैरेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया।
दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें ग्रीन हाउस की तरफ से विवेक ने 3 गोल किये तथा रेड हाउस की तरफ से पुनीत एवं नजरुल ने 1-1 गोल किये। मैच ड्रा होने पर मैच पेनल्टी शूटआउट की तरफ बड़ा जिसमें रेड हाउस की तरफ से अंश,जैद एवं निशांत ने गोल किए एवं ग्रीन हाउस की तरफ से आदर्श ने 01 गोल किया। इस मुकाबले में रेड हाउस ने पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से विजय प्राप्त की।
मैच के दौरान मैदान में छात्रों, शिक्षकों एवं स्टाफ में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डब्ल्यू, सी. फैरेल, दीपक भट्ट, अनुज वेंढरिन,राजेश क्रोजर,सत्येंद्र चतुर्वेदी, फिरोज करीम,अरुण लिटोरिया,पवन, शैलेन्द्र, श्रीमती, समीक्षा हैकेट,संदीप, डॉ. जी. लाल, पुष्पेंद्र, अवधेश, राजेंद्र, नवीन,अभिनय, दिलीप,सन्देश, राघवेंद्र एवं समस्त अध्यापक और छात्र उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट का फाइनल मैच 16 दिसंबर 2025 को ब्लू हाउस एवं रेड हाउस के मध्य प्रातः 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।

No Previous Comments found.