उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा धूमधाम से लोहड़ी और संक्रांति का पर्व मनाया गया

झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में धूमधाम से लोहड़ी और संक्रांति का पर्व एक स्थानीय होटल में मनाया गया। रजनी गुप्ता ने कहा कि संक्रांति और लोहड़ी पर्व हमारे विशेष त्योहार होते हैं। लोहड़ी जहां पर फसल कटाई का त्यौहार है इसमें लोग अलाव जलाकर उसमें तिल गुड़ मूंगफली रेवड़ी आदि अर्पित करते हैं लोहड़ी के गीत गाए जाते हैं। सूर्य देवता और अग्नि देवता की पूजा के लिए भी इस त्यौहार को मानते हैं। इसी तरह संक्रांति सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का दिन है जो उत्तरायण की शुरुआत का प्रतीक है लोग इसमें गंगा स्नान करते हैं दान पुण्य करते हैं तिल गुड़ और खिचड़ी का सेवन करते हैं और साथ ही पतंग उड़ाने की परंपरा भी है खास तौर पर गुजरात और राजस्थान में। 
कार्यक्रम में पंजाबी थीम में कॉम्पिटिशन रखा गया था जिसमें मधु अग्रवाल, मीनू चावला और रचना सोनी विजयी रहे।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता राम श्री गुप्ता निधि नगरिया अलका मित्तल कुसुम साहू अनीता वासुदेव पल्लवी चतुर्वेदी मनु भारती सुनीता गुप्ता शशि सराओगी दिव्या गुप्ता ममता अग्रवाल रश्मि महेंद्रू मधु अग्रवाल मीनू चावला सीमा तिवारी नेहा झा इत्यादि शामिल हुए कार्यक्रम संयोजिका ममता अग्रवाल ने सभी को मूंगफली रेवड़ी तिल के लड्डू इत्यादि के पैकेट उपहार में दिए। कार्यक्रम के अंत में सचिव निधि नगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.