मकर संक्रांति पर श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में खिचड़ी वितरण

झांसी। आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्री पंचमुखी महादेव मंदिर, गुसाई पुरा, झांसी में एक भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 2000 से अधिक लोगों को खिचड़ी का वितरण किया गया। 
 
मकर संक्रांति का पर्व सनातन संस्कृति में विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे शुभ परिवर्तन, नई ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। इस दिन दान, सेवा एवं प्रसाद वितरण को अत्यंत पुण्यदायी बताया गया है। इसी भाव को साकार करते हुए मंदिर में खिचड़ी का वितरण किया गया।
 
शास्त्रों में अन्नदान को सर्वश्रेष्ठ दान माना गया है और विशेष रूप से मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करना समृद्धि, स्वास्थ्य और समाज में समरसता का प्रतीक माना जाता है। खिचड़ी सात्विक, पौष्टिक एवं सरल भोजन होने के कारण सभी वर्गों के लिए लाभकारी है।
 
इस आयोजन में मंदिर कमेटी के उप प्रबंधक विष्णु साहनी ,उपाध्यक्ष संजय शिवानी, कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, संरक्षक राजीव सक्सेना एवं सदस्यों में संदीप रूसिया ,अमित अग्रवाल, सनी बट्टा ,राजेश अग्रवाल, धर्मेंद्र कंचन, विक्की चौरसिया , कुमार मांलगम, इशांत साहनी आदि एवं मंदिर पुजारी पंडित मनमोहन मिश्रा, पंडित अनुराग तिवारी  , पंडित बद्री दुबे उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.