बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में वसन्त पंचमी पर किया गायत्री यज्ञ
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में झांसी के पुनर्वास संस्थान के भौतिक चिकित्सा विभाग में प्रत्येक वर्ष की भांति वसंत पंचमी के पावन पर्व पर डॉ सत्येंद्र सिंह द्वारा गायत्री यज्ञ का आयोजन किया। जिसमें छात्र - छात्राओं ने यज्ञ में सहभागिता करने के साथ ही युग निर्माण सत्संगकल्प के लिए संकल्पित होकर प्रत्येक जीव के कल्याण की कामना की। परिव्राजक डॉ सचिन देव शर्मा द्वारा यज्ञ का संचालन किया गया ।जिसमें डॉ जितेंद्र सिंह, डॉ बृजेंद्र , प्रीति शर्मा एड.,रामसेवक के साथ ही शुभ शुक्ला,अनिकेत, आशुतोष राम ,अनमोल, सीता ,अनुष्का, चांदनी,तान्या ,प्रगति ,रोनित ,अभिनव आदि छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.