अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर पूर्व संसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव का सम्मान समारोह एवं 25 वर्षों से समर्पित सपा कार्यकर्ता बनेंगे 'समाजवादी रत्न'

झाँसी। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मिर्ज़ा करामत बेग ने आज एक प्रेस वार्ता  करते हुए बताया कि बुन्देलखण्ड के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रोशन किया है। डॉ. यादव को इन्टरनेशनल कोआपरेटिव अलायंस एशियन पैसिफिक (ICA-AP) के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
जापान के बाद उन्होंने अब श्रीलंका में लहराया परचम मिर्ज़ा करामत बेग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह झाँसी और समूचे बुन्देलखण्ड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि 25 वर्ष पुराने सिपाहियों को मिलेगा 'समाजवादी रत्न' सम्मान
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में आगामी 07 फरवरी 2026 दिन शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से झाँसी में एक विशाल सम्मान समारोह का आयोजन बस स्टैंड रोड पर स्थित कुंज वाटिका विवाह घर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की खासियत यह है कि इसमें केवल डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव का ही अभिनंदन नहीं होगा, बल्कि समाजवादी आंदोलन के उन कर्मठ योद्धाओं को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने जीवन के 25 वर्ष या उससे अधिक समय निस्वार्थ भाव और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को दिए हैं। इन समर्पित कार्यकर्ताओं को 'समाजवादी रत्न' की उपाधि से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में समाजवादी पार्टी के झाँसी जनपद के तमाम वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और भारी संख्या में पदाधिकारी शामिल होंगे। मिर्ज़ा करामत बेग ने जनपद के समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इस गौरवशाली क्षण का हिस्सा बनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुँचें।इस दौरान प्रदेश सचिव सुदेश पटेल, पूर्व मंत्री अजय सूद, अर्जुन सिंह यादव, संजय पाल, आरिफ खान मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.