"केंद्रीय बजट 2026-27: झांसी में भाजपा की नुक्कड़ सभा, बजट को बताया विकसित भारत का निर्णायक कदम"

झांसी।  आज जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बबीना विधानसभा एवं सदर विधानसभा में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई जिसमें केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर आज  बजट को विकसित भारत 2047 की दिशा में निर्णायक कदम बताया। विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने कहा  कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिक एवं मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि बजट 2026–27 का कुल आकार ₹52.7 लाख करोड़ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.50 प्रतिशत अधिक है। बजट में ₹12.2 लाख करोड़ का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित किया गया है तथा फिस्कल डेफिसिट को GDP के 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा गया है। 
 
विधायक रवि शर्मा ने कहा
बजट में शिक्षा के लिए ₹1,39,289 करोड़ का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित की जाएंगी तथा विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग एवं गणित क्षेत्रों में बालिकाओं हेतु छात्रावास बनाए जाएंगे।
स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ₹1,06,530 करोड़ का बजट रखा गया है। जिला अस्पतालों में इमरजेंसी एवं ट्रॉमा केयर सुविधाओं का 50 प्रतिशत विस्तार, 3 नए एम्स, 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब, 1000 निजी मेडिकल कॉलेजों में ट्रॉमा सेंटर, तथा 15 लाख केयरगिवर्स के प्रशिक्षण का प्रावधान किया गया है। कैंसर की 17 दवाइयों और 7 गंभीर बीमारियों की दवाओं पर टैक्स समाप्त कर उन्हें सस्ता किया गया है। 
 
जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत हर जिले में बालिका छात्रावास, 5 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तथा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की योजनाएं लागू की गई हैं।
गरीबी उन्मूलन हेतु विकसित भारत ग्राम योजना में ₹1.51 लाख करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना में ₹54,916.70 करोड़, तथा शहरी व ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत श्रमिकों, गिग वर्कर्स एवं घरेलू कामगारों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।
बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए बजट में केन–बेतवा लिंक परियोजना को अतिरिक्त धनराशि दी गई है, जिससे सिंचाई, पेयजल एवं कृषि को लाभ मिलेगा। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) एवं झांसी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के माध्यम से उद्योग, निवेश एवं रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। ललितपुर फार्मा पार्क से बड़े स्तर पर निवेश एवं रोजगार सृजन होगा।
कृषि क्षेत्र के लिए ₹1,40,529 करोड़ का प्रावधान किया गया है। AI आधारित स्मार्ट खेती, 500 अमृत सरोवर, नारियल एवं अन्य नकदी फसलों को बढ़ावा, तथा 20 हजार पशु चिकित्सकों की भर्ती की घोषणा की गई है।
जल संरक्षण के अंतर्गत 500 जलाशयों एवं अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास तथा जल जीवन मिशन के लिए ₹67,600 करोड़ का बजट तय किया गया है।
MSME क्षेत्र के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड एवं ₹2,000 करोड़ का आत्मनिर्भर भारत फंड घोषित किया गया है, जिससे टियर-2 एवं टियर-3 शहरों के 30 हजार से अधिक लघु उद्योगों को लाभ मिलेगा।
इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं परिवहन के तहत 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, अगले 5 वर्षों में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग, 4000 किमी रेल कॉरिडोर तथा ₹16 लाख करोड़ का निवेश प्रस्तावित किया गया है।
रक्षा क्षेत्र के लिए ₹7.85 लाख करोड़ का बजट तय किया गया है, जिसमें 75 प्रतिशत रक्षा खरीद स्वदेशी कंपनियों से की जाएगी। इसमें आधुनिक हथियार, लड़ाकू विमान, युद्धपोत, पनडुब्बी एवं ड्रोन शामिल हैं।
खेल क्षेत्र में प्रशिक्षक केंद्रों, स्पोर्ट्स साइंस, खेल अधोसंरचना एवं ओलंपिक तैयारी के लिए 33 प्रतिशत बजट वृद्धि की गई है। वहीं सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के अंतर्गत बौद्ध सर्किट, धार्मिक पर्यटन, तीर्थ स्थलों के विकास तथा पूर्वोत्तर राज्यों में पर्यटन और कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा ,एमएलसी बाबूलाल तिवारी ,जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ,ब्लाक प्रमुख राजकंतेश वर्मा ,मनमोहन गेंड़ा ,संतोष साहू ,संजय पटवारी, ए के  सोनी, राजीव राय, विनोद नायक, कुसुम साहू, रजनी गुप्ता, संजीव अग्रवाल लाल, पुनीत अग्रवाल ,सौरभ मिश्रा श्वेता अग्रवाल ,रितेश सोनी ,उदय सोनी ,रुपेश नायक ,अभिषेक मकड़ारिया ,अंकुर दिक्षित, प्रियांशु दे, अभिषेक जैन ,उमेश गुप्ता, बृज बिहारी सोनी ,जय किशन प्रेमानी ,कंचन आहूजा ,नीलम खन्ना, उषा सेन, जीतू सोनी ,प्रदीप त्रिपाठी, वसुधा प्रियामणि, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.