पुलिस मॉडर्न स्कूल झांसी का निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं का लिया जायजा
झांसी। आज अध्यक्ष उ0प्र0 शिक्षा समिति/पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 की अध्यक्षता में केन्द्रीय निदेशक मण्डल, उ0प्र0 शिक्षा समिति द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी, मेरठ अनुभाग, मेरठ श्रीमती कल्पना सक्सेना की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा जनपद झांसी में प्रचलित पुलिस मॉडर्न स्कूल में सी0बी0एस0ई0 गाईड लाईन के अनुसार शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालय की क्वालिटी एवं विद्यालय को भविष्य में चालू रहने के औचित्य पर विचार करने हेतु निरीक्षण किया गया।
इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मेरठ अनुभाग, मेरठ श्रीमती कल्पना सक्सेना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा विभागीय रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मेरठ अनुभाग, मेरठ श्रीमती कल्पना सक्सेना द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल में बने क्लासरूम की संख्या, क्लासरूम का वातावरण, क्लासरूम में बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था, क्लासरूम में उचित रोशनी, प्रत्येक क्लास में बच्चों की संख्या, बच्चों के खेलने के लिए प्लेग्राउण्ड, बच्चों के लिए पीने का पानी, बच्चों के लिए शौचालय, बच्चों के आने- जाने के लिए स्कूल बस एवं यातायात आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
साथ ही विद्यालय के समग्र विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, भविष्य में छात्र संख्या में वृद्धि तथा बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा एवं बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रचार-प्रसार हेतु होर्डिंग्स एवं प्रचार सामग्री (टेम्पलेट्स) लगाए जाने पर भी बल दिया गया, जिससे अधिकाधिक संख्या में विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके।


No Previous Comments found.