लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़ी नौकरानी
झांसी। लाखों के जेवरात व नकदी चोरी के मामले में थाना प्रेमनगर पुलिस व एसएसपी को दिए शिकायती पत्र पर कार्यवाही नहीं होने पर पीड़िता ने डीआईजी से गुहार लगाई है।
चावला कॉलोनी ,ईश्वरी नगर पुलिया नं0-09 निवासी
ललिता भदकारिया पत्नी सूरज भदकारिया ने डीआईजी को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब 2 माह पूर्व हंसारी की टपरियन निवासी रानी नामक महिला को घर के काम के लिए रखा था। कुछ दिन पहले मौका पाकर उक्त रानी ने उसके पर्स से चाबी निकालकर एक मंगलसूत्र सोने का वजन करीब ढाई तोला, 2 सोने की जंजीर वजन करीब एक-एक तोला व करीब 40 हजार रुपए चोरी कर लिये। संदेह होने पर जब रानी से पूछा तो वह संतोषजनक जबाब नहीं दे सकी। शिकायत करने थाना प्रेमनगर पहुंची तो वहां पीड़िता को अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करने की नसीहत देते हुए चलता कर दिया गया।जिसके बाद उसने 06 फरवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया,जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी जिससे हौसला बुलन्द रानी व उसका पति उल्टे पीड़िता को ही फोन पर धमकियां दे रहे हैं जिससे वह खासी चिंतित व परेशान है। पीड़िता ने डीआईजी को आपबीती सुनाते हुए उक्त रानी व उसके पति के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर जेवरात और नगदी वापस दिलाए जाने की मांग की है।


No Previous Comments found.