अधिवक्ता की पत्नी पर प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस पर उदासीनता का आरोप
झांसी । अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भेंट कर अधिवक्ता चन्द्रभान आदिम की पत्नी पर प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए फैक्चर सहित सुसंगत धाराएं बढ़वाए जाने एवं अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर)ने प्रभारी निरीक्षक नवाबाद और विवेचक को तदनुसार कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है।इस मौके पर एड.बृजेंद्र सिंह यादव, एड.महेश चंद्रअनुरागी,एड.रविंद्र नगरा, एड.महेश बॉक्सर, एड.एचपी पांडे,एड.श्रीराम माहौर,एड.संतोष राज वर्मा एड.,रोबिन वर्मा,एड.राम प्रकाश, एड.रामाधार राणा, एड.राहुल शर्मा, एड.तबरेज, एड.परवेज, एड.दीपक निम, एड. विशाल भल्ला, एड.कैलाश चन्द्र अहिरवार, एड.रोहित वर्मा, एड.संजीव जाटव,एड.रविन्द्र अहिरवार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे ।


No Previous Comments found.