असम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वेद वेदांत ज्योतिष सम्मेलन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के महाकुंभ में व्याख्यान देने के लिए बी.एल. भास्कर आमंत्रित
झांसी। मां कामाख्या शक्तिपीठ, गुवाहाटी असम में 21 व 22 फरवरी को वैदिक प्रतिष्ठान असम के तत्वाधान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन एवं 10 दिवसीय ऑनलाइन सम्मेलन, भारतीय ज्ञान परंपरा के महाकुंभ में झांसी निवासी समाजसेवी, शिक्षाविद न्याय अधिकार चौपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड बी.एल. भास्कर को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है ।
भारतीय ज्ञान परंपरा के महाकुंभ में देश-विदेश के विद्वान जन एवं देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल होंगे ।जिसमें मुख्य रूप में पूर्व निदेशक श्री द्वारकाधीश संस्कृत अकादमी और इंडोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट गुजरात, डॉ ओमप्रकाश पांडे, अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं महा महोपाध्याय प्रो वेद प्रकाश उपाध्याय, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित कुलगुरु आध्यात्मिक विश्वविद्यालय चंडीगढ़ एवं अंतरराष्ट्रीय संरक्षक न्याय अधिकार चौपाल भारत के अलावा गुरुदेव रवि शंकर महाराज , प्रसिद्ध मानवतावादी आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक, योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण पतंजलि योग पीठ , स्वामी माधव प्रसाद अधिकारी भूटान आदि के अलावा अनेक देश - विदेश के विद्वान जन विभिन्न विषयों पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे जिसमें बुंदेलखंड क्षेत्र से बीएल भास्कर एड शिक्षा भारतीय संस्कृति न्याय एवं भारतीय संविधान में प्रदत्त अधिकारों के विषय पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।


No Previous Comments found.