19वां सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न 17 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
झाँसी। शिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री भोलेनाथ खाती बाबा साई सेवा समिति द्वारा सर्व समाज का 19वाँ सामूहिक विवाह सम्मेलन डॉ० ए. पी. जे. अब्दुल कलाम पार्क में किया गया। सर्व प्रथम श्री भोले नाथ खाती बाबा साई मंदिर मसीहा गंज से सभी दूल्हो ने भागवान शिव का आशीर्वाद लिया और फिर वहाँ से धन्नू के चौराहे से छोटी माता का मंदिर से बारात ने सीपरी बाजार क्षेत्र में भ्रमण किया बारात का जगह-जगह स्वागत हुआ इसके बाद बारात कार्यक्रम स्थल पर पहुंची
यहां पर शिव बारात का एवं दूल्हो का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उसके बाद शिव जी को मिलाकर सभी 17 दूल्हों ने अपनी दुल्हनो के साथ जयमाला और साथ मे सात फेरे लिए।मथुरा से आये हुए सभी कालाकारों ने भगवान के गानों पर नृत्य किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम एल सी आर पी निरंजन, गोकुल दुबे, सुशीला दुबे ,विधायक प्रतिनिधि बाल स्वरूप साहू ,उदय सोनी, जगदीश निरंजन, कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अज्जू मेहरोलिया ,समिति के संरक्षक पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैलेश नारायण यादव, किशन लाल खयानी, विजय जैन, रोहित पाण्डे, डॉ जी.एस. अर्गल,विष्णु प्रजापति, हरजिंदर सिंह, रूपराय सिंह, सोनू ठाकुर, ब्रजमोहन त्रिपाठी ,ब्राजेंद्र साहू, श्याम भदोरिया, प्रेम सपेरे ,घनश्याक साहू, अज्जू तिवारी ,अंकुर करोसिया, बंटी करोसिया ,राजा ,लखन कुशवाह, नमन भरनागर ,अशोक चौधरी ,विनोद चौधरी, अनिल मेहरोलिया, नीता सेनी ,उषा सेनी, श्रीमति डॉ.उषा अर्गल, उदय सोनी, अखिलेश चतुर्वेदी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पं. दिनेश जोशी ने किया।


No Previous Comments found.