29वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का किया आयोजन
झाँसी। विश्व हिंदू परिषद, झांसी महानगर द्वारा सेवा के कार्यों को समर्पित स्वर्गीय राम सिंह संस्कार केंद्र हंसारी में राघवेंद्र गुप्ता एवं सविता गुप्ता के 29वें वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर गरीबों के स्वास्थ्य को समर्पित निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन आरोग्य भारती के तत्वाधान में किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुकेश शर्मा (पूर्व आरक्षण पर्यवेक्षक, रेलवे झांसी), सुधीर कुमार आर्य (प्रदेश उपाध्यक्ष,IIP) एवं डॉक्टर ओमशंकर चौरसिया के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने भगवान के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
स्वास्थ्य शिविर में लगभग 265 मरीज को देखा गया एवं निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। डॉक्टर की टीम में डॉक्टर ओमशंकर चौरसिया (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ अनिदता सिंह एवं डॉक्टर मानसी नीखरा (दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर अभिषेक मिश्रा एवं डॉक्टर मोहिता श्रीवास्तव (मेडिकल ऑफिसर) के अलावा डॉक्टर पूनम बुधरानी, डॉ हेमंत पटसरिया, डॉक्टर संगीता शर्मा, डॉ संजय शर्मा के साथ-साथ बी एन शर्मा, नवीन शुक्ला, अरविंद पांडे, भी मौजूद रहे।
शिविर में निःशुल्क शुगर और ब्लड प्रेशर की भी जांच की गई । स्वास्थ्य शिविर में पंकज गुप्ता (विश्व हिंदू परिषद), संदेश परिहार, सुशीला दीक्षित, कविता परिहार, रंजन परिहार आदि मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में आए डॉक्टर का सावित्री परिहार ने आभार व्यक्त किया।


No Previous Comments found.