बिन मां की बेटी का कन्यादान लेते हुए गृहस्थी हेतु जरूरी सामान के साथ पायल - बिछिये पहना पैर पूज किया विदा

 झांसी। सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में संस्थापक अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य में कार्यक्रम संयोजक अर्चना - अनूप बिन्दल के संयोजन में शंकर भगवान के मंदिर में पूरे रीति - रिवाज के साथ नन्दनपुरा निवासी खुशी रायकवार का विवाह ललितपुर के अजय रायकवार के संग कन्यादान लेते हुए गृहस्थी हेतु पलंग अलमारी ड्रेसिंग मेज कुर्सी स्टील किचिन डिनर सेट व बेटी के आर्टिफिशियल गहनों के साथ चांदी की पायलें बिछिए पहना पैर पूज कर सम्पन्न कराया।
  इस अवसर पर वर वधू पक्ष के अतिरिक्त क्लब के सक्रिय सदस्य कुलदीप पाल , किशोरी लाल जी एवं संयोजक की पुत्र वधू तृप्ति बिन्दल ने विशेष सहयोग किया।
  बारातियों का स्वागत करते हुए सनशाइन क्लब झांसी गर्वित हुआ एवं विवाह उपरान्त सभी बारातियों संग बधू पक्ष के घराती व रिश्तेदारों ने सहभोज किया जिसकी जिम्मेवारी भी संयोजकों ने बखूबी निभायी।
   सनशाइन क्लब झांसी की ओर से संयोजक अनूप बिन्दल जी ने बताया कि किसी भी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह में वे भविष्य में भी लगभग पचास हजार रुपए का गृहस्थी हेतु सामान व पायल - बिछिया की जोड़ी के साथ पैर पूज कर कन्यादान लेने के लिए वे संकल्पित हैं।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.