श्री अन्न आधारित खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित कर किसानों को किया जागरूक

 
 
झांसी। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के अंतर्गत कार्यरत कृषि विज्ञान केन्द्र, इटावा और कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्वारी, औरैया दोनों कृषि विज्ञान केंद्रों के स्टॉल लगाये गये। जिसमें केवीके इटावा और केवीके, औरैया की तरफ से श्री अन्न आधारित खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित किया गया जिसमें मुख्यतः बाजरा, रागी एवं ज्वार के उत्पाद जैसे आटा, दलिया, लड्डू, बिस्किट, नमक पारे आदि को डिस्प्ले किया गया। सब्जियों की अच्छी और उन्नत शील प्रजातियों को बढ़ावा देने के लिए आलू की  प्रजाति कुफरी उदय, जमुनिया, कुफरी लाल लवकर, ब्रोकली,लाल मूली, पीला जुकनी और खेतिहर महिलाओं द्वारा निर्मित अचार, जेम, जैली, मुरब्बा एवं वेस्ट मैटेरियल से बने आइटमस को डिस्प्ले कर मेले में आए किसानों और कृषक महिलाओं को जागरूक किया गया। कड़कनाथ मुर्गी का अंडा, अजोला,बर्मी कम्पोस्ट, मशरूम, गन्ने की चटनी,सहजन की पत्ती का पाउडर और किसान द्वारा उगाई गई स्ट्रावेरी, करेला, तोरई, लौकी, तरबूज की पौध का भी सजीव प्रदर्शन कर  किसानों को जानकारी दी गई।  इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र, औरैया से पशुपालन वैज्ञानिक डॉ बृज विकाश सिंह , डॉ अंकुर झा एवं केवीके  इटावा के प्रभारी डॉ एमके सिंह, गृह वैज्ञानिक डॉ पुष्पा देवी , हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.