भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान: 18 फरवरी को होगी कार्यशाला, जिले की तैयारियां पूरी
झांसी । जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर16 फरवरी 2026 आज आगामी 18 फरवरी को प्रस्तावित "प्रशिक्षण महाअभियान" की जिले की कार्यशाला की तैयारियों के निमित्त संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, अभियान टोली, मोर्चा अध्यक्ष/ महामंत्री, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, मण्डल संयोजक, आई टी एवं सोशल मीडिया संयोजक के साथ अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे । जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा संगठन समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करता है और संगठन की विचारधाराओं से अवगत कराता है ताकि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित रहकर संगठन की नीतियों पर कार्य करें।
इस अवसर पर उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह, रानू देवलिया ,नंदकिशोर भीलवारे, ओम बिहारी भार्गव ,विनोद नायक, अभिषेक जैन, विकास कुशवाहा ,निर्मल कुशवाहा, रवि राजपूत, रुपेश नायक ,सुमन पुरोहित ,नीलम सक्रिय ,अनुज नीखरा ,मनोज श्रीवास ,संजीव अग्रवाल लाल ,रोहित गोठनकर आदि उपस्थित रहे।


No Previous Comments found.