वीरांगना झांसी इलेवन ने जीता गर्ल्स फ्रेंडशिप मैच, प्लेयर ऑफ द मैच बनीं आशी
झांसी। सावरिया सेठ फाउंडेशन और ए वन प्रोपर्टी द्वारा आयोजित झांसी ग्रामीण प्रीमियर लीग (टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट) के अंतर्गत 15 फरवरी को एक विशेष गर्ल्स फ्रेंडशिप मैच का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रोहित पांडे माउंट लिट्रा जी स्कूल के चेयरमैन एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ क्रिकेटर बृजेंद्र यादव रहे। इस मुकाबले ने न केवल खेल भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि ग्रामीण ,शहरी क्षेत्रों। की बेटियों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को भी एक नया मंच प्रदान किया।
यह रोमांचक मुकाबला वीरांगना झांसी इलेवन और झांसी क्वींस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वीरांगना झांसी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 146 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान आशी ने शानदार 54 रन (60 गेंद) की जिम्मेदार पारी खेली, जबकि दीक्षा यादव ने तेज़ 47 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी क्वींस की टीम ने भी जोरदार संघर्ष किया, लेकिन 20 ओवर में 5 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वेदिका कौशिक ने 41 और प्रभा यादव ने 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, परंतु लक्ष्य से 13 रन दूर रह गईं।वीरांगना झांसी इलेवन ने यह मुकाबला 13 रनों से जीत लिया।
पूरे मैच में बेहतरीन नेतृत्व और शानदार बल्लेबाजी के लिए आशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस मौके पर सनवरियासेठ फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं और खेल के माध्यम से आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों की तालियों ने मैच को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रथम सिंह कश्यप , राकेश रायकवार डायरेक्टर सांवरिया सेठ फाउंडेशन, महेन्द्र रायकवार,अरुण कुमार, अब्दुल निजाम उपस्थित रहे।


No Previous Comments found.