जरूरतमंदों के लिए विशाल नेत्र शिविर, सैकड़ों मरीजों को मिला लाभ
झाँसी। उ.प्र. उद्योग मंडलीय महिला व्यापार मण्डल, झाँसी के तत्वावधान में मंगलवार को विकास खण्ड गुरसराय में एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती पदमा - टीकाराम पटेल ब्लॉक प्रमुख गुरसराय एवं उमेश गुप्ता जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल झांसी एवं वशिष्ठ अतिथि नरेश गुप्ता राजू रक्सा जिला चेयरमेन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल झांसी ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर शिविर का शुभारंभ किया शिविर में श्री सदगुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकी कुण्ड, चित्रकूट की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम द्वारा 515 मरीजों का आधुनिक उपकरणों के माध्यम से मरीजों की आँखों की जांच की गई तथा ऑपरेशन हेतु 48 मरीजों को चयनित कर मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन चित्रकूट स्थित चिकित्सालय में भेजा गया।
शिविर प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया गया। आयोजन समिति के अनुसार मोतियाबिंद का फेको विधि से निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन वाले मरीजों को चश्मा एवं दवाएं भी निःशुल्क प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त आंखों की अन्य बीमारियों की आधुनिक मशीनों द्वारा जांच एवं उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रही।
चयनित मरीजों को विकासखण्ड गुरसराय से चित्रकूट चिकित्सालय तक निःशुल्क बस द्वारा लाने-ले जाने की व्यवस्था की गई। साथ ही मरीजों के लिए निःशुल्क भोजन-पान की भी समुचित व्यवस्था रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष डॉ. उषा सचान ने की। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उक्त कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर उमा पाराशर एवं आभार व्यक्त मीनू सोनी ने किया
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. उषा सचान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. उमा पराशर,मीनू सोनी,डॉ शिल्पी कटियार, डॉक्टर सोफ़िया अंसारी, शकुन घोष सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रहे।
आयोजकों ने क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों से अपील की है कि वे ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

No Previous Comments found.