आकाश के 9 छात्रों ने जेईई मेन में किया शानदार प्रदर्शन
झांसी। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के झांसी स्थित केंद्र के 9 छात्रों ने जेईई मेन में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने क्षेत्र में संस्थान के मजबूत शैक्षणिक परिणामों को साबित किया है। 16 फरवरी को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी परिणामों के अनुसार, आकाश इंस्टीट्यूट झांसी शाखा के 9 छात्रों ने प्रभावशाली प्रदर्शन दर्ज किया। छात्रों की उपलब्धियों पर मीडिया से बात करते हुए धनंजय कुमार मिश्रा, रीजनल डायरेक्टर, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने कहा झांसी के हमारे छात्रों के शानदार परिणाम उनकी शैक्षणिक प्रतिबद्धता और आकाश के मजबूत शैक्षणिक तंत्र का प्रमाण हैं। हमें उनकी मेहनत पर गर्व है और हम उनकी सफलता पर उन्हें बधाई देते हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
आरव वर्मा ने 99.96 पर्सेंटाइल के साथ टॉप स्कोर का स्थान प्राप्त किया। इसके बाद सक्षम त्यागी ने 99.89 पर्सेंटाइल हासिल किए। भाव्यांक जैन ने 98.17 पर्सेंटाइल और नौमान बेग ने 98.12 पर्सेंटाइल प्राप्त किए। हेमांग जैन ने 97.65 पर्सेंटाइल, जबकि आरजव जैन ने 96.92 पर्सेंटाइल हासिल किए। अनिमेष गुप्ता ने 96.24 पर्सेंटाइल और अभिनव सूर्यवंशी ने 95.92 पर्सेंटाइल प्राप्त किए। एशिका अग्रवाल ने 95.09 पर्सेंटाइल हासिल कर जेईई मेन 2026 में झांसी शाखा के समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाया।
कई छात्रों ने बताया कि आत्म-अनुशासन, नियमित अभ्यास, कठोर प्रशिक्षण, समय पर मार्गदर्शन और निरंतर मूल्यांकन ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरचित पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और नियमित मॉक टेस्ट के अवसरों के माध्यम से वे अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहेl कमियों को समय रहते पहचाना और निरंतर अपने प्रदर्शन में सुधार किया।
जेईई मेन परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है, जिससे छात्रों को अपने परिणाम सुधारने का अवसर मिलता है। इसी परीक्षा के माध्यम से छात्रों को नेशनल इंस्टीटूट्स ऑफ़ टेक्नोलॉजी, इंडियन इंस्टीटूट्स ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी तथा अन्य सरकारी संस्थानों में प्रवेश मिलता है। साथ ही, यह इंडियन इंस्टीटूट्स ऑफ़ टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने की पात्रता भी प्रदान करती है।


No Previous Comments found.