सर्व समाज के सम्मान में मा. बहन जी मैदान में : रविकांत मौर्य
झांसी। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बहन जी के दिशा निर्देशानुसार झांसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी रविकांत मौर्य के मुख्य अतिथि में जनपद झांसी की 225 गरौठा विधानसभा में सेक्टर दुखुरू में सेक्टर कमेटी का गठन एवं सेक्टर के अंतर्गत ग्राम कचीर में बूथ नं 297 एवं बूथ नंबर 298 में बूथ कमेटियों का गठन किया गया l जिसमें बूथ अध्यक्ष तेज सिंह अहिरवार और दूसरे बूथ का अध्यक्ष राजेश कुमार को बनाकर पार्टी का सदस्य भी बनाया l इसके साथ-साथ पार्टी को आर्थिक सहयोग हेतु रजिस्टर का संचालन भी किया गया l मुख्य अतिथि रविकांत मौर्य ने कहां की बसपा की पिछली चार बार की सरकारों में बहन जी ने सर्व समाज के हितों के लिए कार्य किया , युवाओं को रोजगार दिया, किसानों के हितों के लिए अनेक कार्य किये, कानून व्यवस्था दुरुस्त रही, गांव के अंतिम छोर तक चहुंमुखी विकास किया, विद्यालय, यूनिवर्सिटीयां , मेडिकल कॉलेज, पैरा मेडिकल कॉलेज जैसे अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए l वहीं एडवोकेट शिवराम पटेल, देवेंद्र पाल, राजकिशोर पाल, थान सिंह पाल, प्रताप सिंह पाल आदि ने तमाम साथियों के साथ बीजेपी , सपा छोड़कर बसपा की सदस्यता ली इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में 17/2/2026 को जनपद झांसी के 225 गरौठा विधानसभा के अंतर्गत सेक्टर (38 ) ग्राम दुरखुरु के ग्राम कचीर में जाकर बूथ और सेक्टर की समीक्षा की तथा नए बूथों का गठन किया l
इस अवसर पर
विशिष्ट अतिथि. मिथलेश पाल मंडल प्रभारी झांसी , बृजेश कुमार (जिलाध्यक्ष झांसी) ,इमरान खान
(जिला उपाध्यक्ष), रूप सिंहचौधरी,(विधानसभा प्रभारी),महेंद्र फौजी ( पूर्व विधानसभा प्रभारी), शिव दयाल अम्बेडकर, सिद्धार्थ गौतम (विधानसभा अध्यक्ष),अजय कुमार (विधानसभा महासचिव), लच्छीराम वकील साहब (विधानसभा सचिव)
एड .सूरजपाल,सेक्टरअध्यक्ष परमानंद (टिंकू भाई),प्रवेश चौधरी,अंकित चौधरी,रामनरेश,आनंद ,विक्रम
रवि लल्ला पूर्व सेक्टर अध्यक्ष ,दुरखुरू,पिंटू दुरखुरू
Dr.संदीप ,आदर्शगौतम,शिवम ,
लोकेश ,कुलदीप कुमार,रिंकू
अंशुल गौतम,प्रीतम गौतम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No Previous Comments found.