योगी होने का प्रमाण पत्र नहीं है, वह पूज्य शंकराचार्य से प्रमाण पत्र मांग रहे : अखिलेश यादव
झांसी । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद झांसी में वैवाहिक कार्यक्रम पूर्व जिला अध्यक्ष महेश कश्यप की भतीजी की शादी में वर वधु को आशीर्वाद देने उनके निवास स्थान सूती मिल ग्वालियर रोड पर पहुंचे यहां उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया व पत्रकारों से वार्ता की इस दौरान भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसमें संतों का अपमान, कानून-व्यवस्था की बदहाली, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियां शामिल हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन सपा कांग्रेस ने लोकसभा में बड़ी जीत हासिल की है अब भाजपा को यूपी से बाहर करेंगे पीडीए समाज के लोगों का साथ लेकर, 2024 लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस ने मिलकर बड़ी जीत हासिल की है। 2027 में अभी तक की समाजवादी पार्टी की रिकॉर्ड जीत होने जा रही है।
भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम आपस में ही टकरा रहे हैं। हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि सनातन धर्म के शंकराचार्य के खिलाफ भी कोई बोलेगा, लेकिन इस सरकार के अहंकार ने हमारी पौराणिक परंपराओं को ठेस पहुंचाई है। शंकराचार्य को पूरे सम्मान के साथ संगम स्नान नहीं करने दिया गया। न केवल उन्हें रोका गया, बल्कि उनके बटुकों की शिखा पकड़कर अपमानित किया गया और कहा कि भाजपा सरकार हर समाज को अपमानित कर रही है, महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध की घटनाएं यूपी में हो रही है। जिनके पास अपना योगी होने का प्रमाण पत्र नहीं है वह पूज्य शंकराचार्य से प्रमाण पत्र मांग रहे है। विधानसभा में मुख्यमंत्री जी की जो भाषा रही सभी ने देखा। शंकराचार्य जी ने बता दिया कि इस तरह की भाषा कौन लोग बोलते है। बीजेपी वालों ने बोरी की चोरी की जिससे कई किसानों की जान गई। खाद है ही नहीं , बिजली महंगी होती जा रही है, मीटर पता नहीं कितना तेज चल रहा है। यह तो समाजवादियों की देने जिसकी वजह से बिजली आपको आज ज्यादा मिल रही है।
इस अवसर पर डा चन्द्रपाल सिंह यादव, दीपनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, संत सिंह सेरसा सीताराम कुशवाहा, अजय सूद, के के सिंह, प्रदीप कुशवाहा , सलमान पारीछा, आरिफ खान, राकेश श्रीवास, चांद राईन, मौजूद रहे।

No Previous Comments found.