उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद एवं झांसी मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन / चुनाव संपन्न
झांसी। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा एवं झांसी मंडल का भी द्विवार्षिक अधिवेशन / चुनाव पूरन सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता , चुनाव अधिकारी शिवसिंह चौहान प्रदेश मंत्री उ०प्र० चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ एवं ब्रजकिशोर पाठक जिलाध्यक्ष पी०डब्लू०डी० नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की देखरेख में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे तथा महासंघ के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष / प्रदेश अध्यक्ष चतुर्थ कर्मचारी संघ पशुपालन विभाग उ०प्र० मान सिंह उपस्थित रहे। जिसमें पुनः तीसरी बार पूरन सिंह परिहार जिलाध्यक्ष के पद पर तथा उदय सिंह यादव जिलामंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुये। समस्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के साथ पदाधिकारी निर्वाचित किए गए।
झांसी मंडल अध्यक्ष के पद पर पूरन सिंह परिहार तथा मंडल मंत्री के पद पर अब्दुल रहीस सिददकी को निर्वाचित किया गया।नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में जनपद के समस्त विभागों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष / जिला मंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
अन्य नव निर्वाचित पदाधिकारियो में आशीष सिहोतिया, नसीरूददीन, शशि कान्त सिहोते, मुन्ना चौहान, मोहन लाल कमलेश तिवारी, ओमप्रकाश टिंकल, कीरत राजपूत उपाध्यक्ष उदय सिंह यादव जिला मंत्री, प्रमोद कुमार सिहोतिया उप मंत्री, अतर सिंह यादव कोषाध्यक्ष, विनोद राजपूत, मदन लाल शर्मा , चेतराम , जगमोहन सिंह ,बालक दास विश्वकर्मा , शिवम वर्मा संयुक्त मंत्री, राजकुमार यादव , सोहन रायकवार, सुनील कुमार , राजेन्द्र प्रसाद ,मनोहर लाल , कमलेश वर्मा , कमलेश सिंह संगठन मंत्री, राहुल राजपूत , अमित कुमार ,शान मोहम्मद प्रचार मंत्री तथा लालता प्रसाद सम्प्रेक्षक चुने गए।


No Previous Comments found.