अच्चे दिन चाहिए तो बसपा की सरकार बनाइए ...रविकांत मौर्य
झांसी। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में माननीय बहन जी के दिशा-निर्देशानुसार झांसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी रविकांत मौर्य के मुख्य अतिथि में जनपद झांसी की 222 बबीना विधानसभा में सेक्टर विरगुआ में सेक्टर अध्यक्ष अमित कुमार को व बूथ नं 192 एवं बूथ नंबर 193 में बूथ कमेटियों का गठन किया गया l जिसमें बूथ अध्यक्ष राकेश कुमार अहिरवार और दूसरे बूथ का अध्यक्ष शिवम गौतम को बनाकर पार्टी का सदस्य भी बनाया l इसके साथ-साथ पार्टी को आर्थिक सहयोग हेतु रजिस्टर का संचालन भी किया गया l मुख्य अतिथि श्री रविकांत मौर्य ने कहां की बसपा की पिछली चार बार की सरकारों में माननीय बहन जी के नेतृत्व वाली बसपा सरकार में मुख्य रूप से दलितों-पिछड़ों ,आदिवासियों, अल्पसंख्यकों के साथ साथ सर्व समाज के गरीबो के लिए तमाम जन–कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई जिसमें खाससकर,महामाया गरीब मालिक मदद योजना ,सावित्री बाई फुले बालिका शिक्षा मदद योजना, महामाया गरीब बालिका आशीर्वाद योजना , सामूहिक विवाह योजना, किसानों के लिए निःशुल्क बोरिंग योजना, महामाय आवास योजना आदि ये योजनायें मुख्य रूप से " सर्वजन हिताय सर्जन सुखाय" की विचारधारा और सामाजिक इंजीनियरिंग के तहत गरीबों के उत्थान के लिए लागू की गई थी इसलिए आप सभी को तन-मन-धन से सहयोग देकर अपनी पार्टी की सरकार बनाकर अच्छे दिन लाने होंगे जिससे पूरे प्रदेश में खुशहाली का माहौल हो l इस अवसर पर बबीना विधानसभा के अध्यक्ष राहुल राजा, टीकाराम अहिरवार, लालाराम, महेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार,करन, टेकचंद,देवेंद्र कुमार, महाराज सिंह, सोबरन सिंह, शोभाराम, रामजी शरण, अभिषेक गौतम, कृष्णा गौतम,अनिकेत गौतम,अभिषेक सूर्या,सूरज, सुनील कुमार, अंशुल गौतम,मोहित गौतम के साथ-साथ तमाम माताएं-बहने उपस्थित रहीं l


No Previous Comments found.