झांसी में संत गाडगे जी की जयंती मनाई गई: भाजपा नेताओं ने की मूर्ति पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी का आयोजन

 
झांसी। आज संत गाडके जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष झांसी महानगर सुधीर सिंह एवं अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल विरसैनिया ने आरटीओ चौराहे स्थित गाडगे की जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया  पर किया इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे मंडल अध्यक्ष दिलीप पुरी  अधिकांश चतुर्वेदी संदीप क्रोशिया धर्म करोसिया राहुल करली हेमंत वर्मा सभासद प्रतिनिधि अवतार खटीक प्रदीप खटीक संजय आनंद आदि उपस्थित रहे।
 
तत्पश्चात संत गाडगे जी की जयंती के अवसर पर रविदास धर्मशाला में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि संत गाडगे जी महान समाज सुधारक थे एवं उन्होंने स्वच्छता एवं शिक्षा का अभियान चलाया था जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कपिल बरसेनिया ने कहा कि हम संत गाडगे जी के विचारों को अपने जीवन में उतरे और उनसे यहां उनके विचारों को यहां से लेकर जाएं और समाज में उनके विचारों को रखें ।
इस अवसर पर अवतार खटीक संतराम पेंटर अंकित साहू रोहित कुशवाहा आदि ।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.