बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग: चित्रकूट से ओरछा धाम तक जन आक्रोश रथ यात्रा निकाली जा रही है

झांसी । वनवासी राम (चित्रकूट) से रामराजा  सरकार (ओरछा धाम) तक 16 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक अखण्ड बुंदेलखंड में जन आक्रोश रथ यात्रा निकाली जा रही है।
          बुंदेलखंड राज्य निर्माण का संघर्ष अब आर या पार का होगा। जो जनप्रतिनिधि राज्य निर्माण के लिए आवाज बुलन्द नहीं कर रहे हैं उनके असली चेहरे को जनता के बीच लाकर रहेंगे। जो जनप्रतिनिधि अपने निजी स्वार्थ एवं सम्पत्ति बढ़ाने के लिए राज्य निर्माण से दूरी बना रहे है उन्हें जनता की अदालत परास्त करके रहेंगे।
          यात्रा के दौरान एक लाख संघर्षशील योद्धाओं को हर गांव एवं मजरों जोड़ा जाएगा मौन धारण किए नेताओं को सदन में जाने से रोका जाएगा।
           16 फरवरी को वनवासी राम की नगरी चित्रकूट में कामतानाथ जी के मंदिर से चलकर बांदा, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़ होते हुए यह यात्रा आज  ललितपुर जिले में प्रवेश होते हुए जिन गांव में पहुंचे वहां लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला।
          यात्रा मार्ग में पड़ने वाले गांवों में लोगो मै राज्य न बनने का आक्रोश दिखा। हर गांव से राज्य की आवाज बुलंद हो रही है, गांवों पर्चे वितरण के वक्त  वक्ताओं ने कहा सबको अपनी भाषा का राज्य मिल गया तो बुन्देली भाषी लोगो का राज्य क्यों नहीं मिल रहा हैं।
            ललितपुर कचहरी में अधिवक्ताओं के साथ जनसंपर्क किया जिसमें पर्चे वितरण कर जनसंपर्क किया सभी अधिवक्ताओं ने राज्य निर्माण का समर्थन किया। अधिवक्ताओं ने उपस्थित लोगों को बुंदेलखंड राज्य बनने के लाभ बताए।
        शाम को ललितपुर के घंटा घर से मशाल जुलूस निकाला जिसमें बुंदेलखंड तो लेंगे लेंगे, जैसे दोगे वैसे लेंगे एवं यू. पी - एम. पी तोड़ दो, बुंदेलखंड को जोड़ दो के नारे से गुंजायमान हुआ। सभी ने राज्य कै मुद्दे का समर्थन किया। 
राजमल यात्रा में साथ जाने वालों में एड अशोक सक्सेना, रघुराज शर्मा, हरीश कपूर टीटू, पत्रकार सुनील शर्मा, वरुण अग्रवाल, हनीफ खान, अमित त्रिपाठी, एड,प्रदीप झा, शाहजहां बेगम ,कुंती राय, बोवी ,अमित त्रिपाठी,  डॉ सुनील खजुरिया, शोभा राम सेन, एडवोकेट महेंद्र गंगोत्री ,राजमहल बारिया, सुदेश नायक, राजकुमार कुशवाहा ,अमर सिंह बुंदेला ,कमल झा, महेंद्र झा ,गौरव विश्वकर्म ,विनोद साहू ,मनोज जैन,  विनोद अग्रवाल विनोद अग्रवाल अमित यादव आदि साथ रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.