झांसी में नगर आयुक्त ने किया वार्ड नं. 32 का निरीक्षण: गंदगी और अव्यवस्था पर अधिकारियों को दिए निर्देश
झांसी। आज नगर आयुक्त महोदया द्वारा वार्ड नं. 32 का निरीक्षण किया गया, जिसमें शीलाश्री हॉटल के सामने स्थित वैण्डिग जोन में लगी दुकानें अव्यवस्थित पायी गयी, जिसमंे जोनल अधिकारी प्रथम गौरव कुमार को निर्देश दिये गये कि वेण्डिग जोन में लगी दुकानों को व्यवस्थित किया जाये। इसके पश्चात् बुद्धा पार्क का निरीक्षण किया गया बुद्धा पार्क में गन्दगी पायी गयी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सफाई कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये एवं पार्क के बाहर पानी से गन्दगी होने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त स्थल की तत्काल सफाई करायी जाये तथा वहां पर नाली का ढाल सही न होने पर पानी रूक जाता है जिस पर अधिशासी अभियन्ता को उक्त का सर्वे कराते हुए कार्यवाही सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए गये।
वार्ड नं. 32 में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुल्क जमा न करने वाले प्रतिष्ठानों के संचालकों से वार्ता की वार्ता उपरान्त रू0 56000/- कूड़ा कलेक्शन शुल्क जमा किया गया, जिसमें सबसे अधिक शियाराम हॉस्पिटल से रू. 26000/- शुल्क जमा किया गया। इसके बाद कालीचरण पार्क का निरीक्षण किया गया, वहां उपस्थित शिकायतकर्ता द्वारा अवगत कराया गया कि पार्क में फाउण्टेन नहीं चलता है जिस पर नगर आयुक्त महोदया द्वारा अवर अभियन्ता (वि0/यॉ0) को निर्देशित किया गया कि पार्क में स्थित फाउण्टेन को सही कराया जाये। कालीचरण पार्क के बाहर चारो तरफ नालियॉ भरी हुई पायी गयी, जिसके लिए क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं सहायक अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि नालियों की सफाई कराते हुऐ आवश्यकतानुसार निर्माण सम्बन्धी कार्यवाही हेतु आख्या प्रस्तुत की जाये।
उक्त निरीक्षण में राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, गौरव कुमार, सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी प्रथम, डा0राघवेन्द्र, पशु कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता श्रीमती नीना सिंह, डा0 विनीत कुमार वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डा0 धीरेन्द्र गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, बिपिन कुमार,सहायक अभियन्ता, सफाई निरीक्षक ओमवीर , अवर अभियन्ता मोहित गर्ग एवं कल्याण सिंह उपस्थित रहे।


No Previous Comments found.