ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में आमजन भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी, छात्राओं को दिलाई गई शपथ

झांसी। जिस प्रकार सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ निरंतर बढ़ता ही जा रहा है न जाने कितने लोग अकाल काल कवलित हो रहे हैं जो बेहद दुख व चिंता का विषय है शासन प्रशासन पुलिस विभाग यातायात विभाग व परिवहन विभाग विभिन्न प्रकार की योजनाएं बनाकर लोगों को सहूलियत दे रहे हैं कि शहर में जाम की स्थिति ना हो तथा सड़क दुर्घटनाएं भी ना हो ऐसे में हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी है कि जो व्यवस्थाएं हमारे लिए बनाई गई हैं हमें उन व्यवस्थाओं को बनाए रखने में अपना सहयोग देना चाहिए, इसी के चलते आज झांसी के ग्वालियर रोड स्थित वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में एक सेमिनार का आयोजन ए आरटीओ हेमचंद्र गौतम के मुख्य   आतिथ्य ,संस्थान के एचओडी डॉ प्रदीप की अध्यक्षता में किया गया । विशिष्ट अतिथि के रूप में टी आई  देवेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन ट्रैफिक चीफ वार्डन व सड़क सुरक्षा समिति की सदस्य डॉक्टर सुश्री प्रगति शर्मा द्वारा किया गया, सेमिनार में मंचासीन अतिथियों द्वारा छात्राओं  को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि आप सभी स्वयं तो यातायात नियमों का पालन करें ही अपने परिवार पड़ोस व समाज में सभी को नियमों के पालन हेतु प्रेरित भी करें साथ ही छात्राओं  द्वारा पूछे गए सवालों के संतोषजनक उत्तर अतिथियों द्वारा दिए गए और छात्राओं  ने भी आश्वस्त किया कि शहर की यातायात  व्यवस्था को बनाए रखने में वह अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी ,कार्यक्रम के अंत में एआरटीओ हेमचंद्र गौतम द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई तथा कार्यक्रम संयोजक प्रगति शर्मा द्वारा मंचासीन अतिथियों को आभार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। 
      संचालन ट्रैफिक चीफ वार्डन प्रगति शर्मा तथा आभार  संस्थान के एचओडी डॉ प्रदीप द्वारा व्यक्त किया गया। सेमिनार में ट्रैफिक वार्डन दीपशिखा शर्मा, मुंशी दूरबीन सिंह, आरक्षी रमन कुमार,विजय कुमार , श्याम झा, चालक सुरेश  व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.