मुख्यालय की इंटरनल सेफ्टी ऑडिट टीम द्वारा झाँसी-मऊरानीपुर रेल खंड का सघन निरीक्षण

झाँसी: उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय प्रयागराज द्वारा गठित इंटरनल सेफ्टी ऑडिट टीम ने आज झाँसी से मऊरानीपुर रेल खंड का व्यापक और सघन सुरक्षा निरीक्षण किया। 
यह ऑडिट टीम दो दिवसीय दौरे (25 एवं 26 फरवरी) पर है, जिसका उद्देश्य रेल परिचालन की सुरक्षा और संरक्षा मानकों की समीक्षा करना है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यालय प्रयागराज के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी जे.सी.एस. बोरा के नेतृत्व में आई टीम ने झाँसी से मऊरानीपुर के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने बेतवा ब्रिज और महत्वपूर्ण रेल पुल का गहन निरीक्षण किया। 
इसके साथ ही समपार फाटक संख्या एल.सी.-376 टी एवं एल.सी.-389 ई (रेलवे क्रॉसिंग) और कर्व नंबर 4 की तकनीकी स्थिति जायजा लिया।
टीम द्वारा निवाड़ी एवं मऊरानीपुर स्टेशन परिसर और वहाँ स्थित रेलवे यार्ड का भी सघन निरीक्षण किया गया।
इस उच्च स्तरीय निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से ए.पी. सिंह (CPTM), डी. के. सिन्हा (CSE), गौरव वर्मा (CE/TMC) तथा अनंत सिंह (CELE) उपस्थित रहे।
झाँसी मंडल की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) नन्दीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन सहित मंडल के कई अन्य उच्च अधिकारी और पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
टीम ने संरक्षा से जुड़े सभी तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को सुरक्षित रेल परिचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
रिपोर्ट अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.