झाँसी मंडल द्वारा गैर-किराया राजस्व में वृद्धि की दिशा में नए अनुबंध
झाँसी: मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में झाँसी रेल मंडल द्वारा गैर-किराया राजस्व (Non Fare Revenue) को बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। मंडल द्वारा केवल फ़रवरी माह में कुल 15 नए अनुबंध जिसमें मुख्यता स्टैटिक जनरल स्टोर, टेक्सटाइल स्टोर, सलून सर्विस, गेमिंग जोन फ़ूड वैन, ड्रिंक वेंडिंग मशीन , मोबाइल चार्जिंग किओस्क, व्हीकल वाशिंग एंड अलाइनमेंट सेंटर, मल्टी फंक्शन कॉम्लेक्स एवं विभिन्न प्रकार के प्रचार अनुबंध प्रदान किए गए हैं, जिनसे रेलवे को कुल अनुमानित ₹ 10,92,89,073/- रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।
उक्त अनुबंधों से स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को सफ़र के दौरान न्यूनतम आवश्यक सामग्रियों की पूर्ती होती रहेगी I इन अनुबंधों के माध्यम से न केवल मंडल की आय में वृद्धि होगी, बल्कि वाणिज्यिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। झाँसी मंडल द्वारा गैर-किराया राजस्व के स्रोतों के प्रभावी दोहन की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
रिपोर्ट अंकित साहू


No Previous Comments found.